फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Railway Safety Commissioner, who was angry about the pending works, said - 'When I ask questions, don't look in the air or at each other, answer me'

Hisar News: पेंडिंग कामों को लेकर नाराज दिखे रेलवे सुरक्षा कमिश्नर बोले-'जब मैं सवाल पूछता हूं तो हवा में या एक दूसरे को न देखो, मुझे जवाब दो'

Sun, 13 Aug 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 13 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Railway Safety Commissioner, who was angry about the pending works, said - 'When I ask questions, don't look in the air or at each other, answer me'
हांसी। महम से लेकर गढ़ी तक की रेलवे लाइन, ट्रैक व स्टेशनों का निरीक्षण करने आए रेलवे सुरक्षा के पश्चिम परिमंडल के कमिश्नर आरके शर्मा ने रेलवे के इंजीनियर व अधिकारियों को फटकार लगाई। स्टेशनों पर अधूरे कामों को देखकर उन्होंने अधिकारियों को कहा कि आपने जो कागज भेजे उसमें लिखा था कि सब काम हो गए, लेकिन यहां पर काम लंबित है। इस पर कमिश्नर आरके शर्मा ने कहा कि ''जब मैं सवाल पूछता हूं तो हवा में या एक दूसरे को न देखो, मुझे जवाब दो''। स्टेशन पर दिव्यांगों की सुविधाओं को लेकर काम न होने पर भी कमिश्नर नाराज दिखे। यहां पर दिव्यांगों के लिए रैंप और शौचालय की व्यवस्था न होने पर अधिकारी कोई जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन

ट्रैक के निरीक्षण के लिए गृह मंत्रालय, रेल मंत्रालय, भारतीय रेल, उत्तर रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी पहले ही दिल्ली से स्पेशल ट्रेन में सवार होकर सुबह दस बजे ही मुंढाल स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने वहां पहले अपने स्तर पर सभी जांच की। करीब एक बजे रेलवे सुरक्षा कमिश्नर आरके शर्मा ट्राली ट्रेन में आए। उनके साथ पांच ट्राली ट्रेन में उत्तर रेलवे के डीआरएम सहित कई अधिकारी आए। उन्होंने स्टेशन पर आते ही जांच शुरू कर दी। उन्होंने स्टेशन पर स्ट्रीट लाइट न लगे होने का कारण पूछा है। इस दौरान फुट ओवरब्रिज पर लाइटों को डाई से बांध रखा था। इसको लेकर उन्होंने कहा कि लाइटों को फिक्स किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने रेलवे अधिकारियों से पूछा की क्या काम पेंडिंग है, इसकी सूची दें। लेकिन अधिकारी सूची नहीं दे सके। उन्हें यहां पर आमजन के लिए शौचालय की व्यवस्था भी सही नहीं मिली। इस दौरान दिव्यागों के लिए बनाए गए रैंप की फिनिशिंग न होने व उस पर मार्किंग न होने को लेकर भी कमिश्नर आरके शर्मा ने ऐतराज जताया। यहां पर रेलिंग काफी ऊंची लगाई गई थी, कमिश्नर ने इसे नीचे लगाने को कहा ताकी दिव्यांग इसका फायदा उठा सकें। उन्होंने करीब सवा घंटे तक पूरे स्टेशन का निरीक्षण किया। उसके बाद गढ़ी स्टेशन पर पहुंचे। गढ़ी में भी फुटओवर ब्रिज की फिनीशिंग को लेकर इंजीनियर को डांट लगाई। इसके बाद कमिश्नर गढ़ी से इंस्पेक्शन ट्रेन में सवार होकर दिल्ली के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने रेलवे लाइन का स्पीड ट्रायल भी लिया। रेलवे लाइन पर ट्रेन को 120 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलाकर देखा। सेफ्टी सर्टिफिकेट मिलेगा या नहीं, इसके बारे में आगामी दिनों में रिपोर्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों ने की नाम बदलने की मांग
मुंढाल में बनाए गए रेलवे स्टेशन का नाम मुंढाल कलां रखा गया है। इसको लेकर मुंढाल खुर्द के ग्रामीणों ने ऐतराज जताया। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्टेशन का नाम मुंढाल कलां से साथ मुढांल खुर्द रखा जाए या फिर इस स्टेशन का नाम मुंढाल ही रखा जाए। कमिश्नर ने कहा कि यह उनके कार्यक्षेत्र में नहीं आता। इस मांग को डीआरएम तक पहुचाएंगे।


आबादी से पांच किलोमीटर दूर है स्टेशन
मुंढाल स्टेशन आबादी से पांच किलोमीटर की दूरी पर है। इसको लेकर ग्रामीणों ने वहां पर वैकल्पिक रास्ते की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि सीधा हाईवे से एक रास्ता निकाला जाए। लेकिन इसके लिए ग्रामीणों को कमिश्नर से मिलने नहीं दिया गया।


गढ़ी व मुंढाल में लगे ऑटोमेटिक सिस्टम
गढ़ी व मुंढाल स्टेशन पर ट्रैक चेंजिंग सिस्टम को पूरी तरह से ऑटोमेटिक किया गया है। पहले मैनुअल सिस्टम लगाए जाते थे। जिसमें ट्रैक बदलने का काम हाथों से किया जाता था। जिसमें मानवीय भूल की संभावना रहती थी। लेकिन अब ऑटोमेटिक सिस्टम में मानवीय भूल की संभावना नहीं है। उदाहरण के तौर पर यदि स्टेशन पर एक लाइन पर पहले से ट्रेन खड़ी है तो इस लाइन पर दूसरी ट्रेन नहीं आएगी। इसके साथ इलेक्ट्रिक इंटरलाकिंग की गई है।



अब गढ़ी से हांसी का काम लंबित
हांसी-महम रोहतक रेलवे लाइन का काम अंतिम चरण में है। गढ़ी से हांसी का काम लंबित है। यह कार्य इस महीने के अंत तक खत्म होने की संभावना है। इस लाइन पर काम पूरा होने के बाद फिर से इसका निरीक्षण किया जाएगा। उसके बाद रेलवे द्वारा तय किया जाएगा कि यहां पर कौन-सी ट्रेन चलाई जानी है। उम्मीद है इस नये रेलवे लाइन पर नये रूट की ट्रेन चलेंगी। वहीं इस पूरी लाइन को इलेक्ट्रिक किया जाएगा। इसका काम अभी रोहतक की तरफ से शुरू हुआ है। इसके लिए खंभे लगने शुरू हो गए हैं। यह कार्य पूरा होने में समय लगेगा। उससे पहले यहां पर डीजल इंजन को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed