फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   rail compartment Entered to store

जब पटरी छोड़ दुकान में जा घुसे मालगाड़ी के डिब्बे

Thu, 02 Jan 2014 12:10 AM IST
अमर उजाला, सिरसा
अमर उजाला, सिरसा Updated Thu, 02 Jan 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
rail compartment Entered to store

कंगनपुर रोड पर स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में बुधवार अल सुबह दो बजे मालगाड़ी का हुक टूटने से दो डिब्बे पटरी से उतर गए और उन्होंने एक दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


हादसा अल सुबह का होने की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया क्योंकि आटो पार्ट्स की इस दुकान में कोई नहीं था, लेकिन दुकानदारों को समान की क्षति से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


उसने मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं, रेलवे के कर्मचारियों और अधिकारियों ने मौके पर आकर ट्रैक को क्लीयर करवाया।

बुधवार अल सुबह एक मालगाड़ी एफसीआई के गोदाम में लोडिंग के लिए आ रही थी। लगभग दो बजे एक डिब्बा और गार्ड का कैबिन पटरी से उतर गया।

डिब्बों की चपेट में आने से गोदाम की दीवार, दुकान, बिजली का ट्रांसफार्मर, बिजली मीटर, दो खंभे, एक मोटरसाइकिल और पेड़ क्षतिग्रस्त हो गए।

गाड़ी चालक ने समय रहते गाड़ी को नियंत्रित कर लिया और पटरी से उतरे दोनों डिब्बों को गाड़ी से अलग कर दिया।

बताया गया कि गोदाम में गेहूं लोडिंग के लिए मालगाड़ी के चालक ने जब ब्रेक लगाया तो अचानक गाड़ी के अंतिम छोर पर गार्ड के लिए बनाया गया कैबिन और एक अन्य डिब्बा पटरी से उतर गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे और एफसीआई अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार का कौन भरेगा लाखों का नुकसान
दुकानदार मेजर सिंह ने कहा कि शुक्र है यह हादसा सुबह दो बजे हुआ, नहीं तो कई जानों का नुकसान हो सकता था। दुकान में हर समय चहल पहल रहती है। इस हादसे में उसका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मेजर सिंह ने रेलवे से नुकसान की भरपाई करने की मांग की। उसने कहा कि वह जल्द ही इस विषय में रेलवे के अधिकारियों से बात करेगा। वहीं, मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारी राम सिंह आदि ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

सिरसा के स्टेशन अधीक्षक जेपी पाठक ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रैक को क्लीयर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed