{"_id":"6ace741a2c3bae04820b7d10","slug":"raids-conducted-on-10-medical-stores-in-hansi-samples-of-6-medicines-collected-hisar-news-c-21-hsr1020-972002-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हांसी में 10 मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, 6 दवाइयों के सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हांसी में 10 मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, 6 दवाइयों के सैंपल लिए
विज्ञापन
हांसी में नशीली दवाओं की बिक्री की शिकायत पर मेडिकल स्टोरों की जांच करती ड्रग विभाग और पुलिस की
हांसी। शहर में नशीली दवाओं की बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर औषधि नियंत्रण विभाग हांसी एवं हिसार और पुलिस की टीम ने मंगलवार को कई मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की। टीम ने शहर के करीब 10 मेडिकल स्टोर्स की जांच की और दवाइयों के सैंपल लिए। वहीं बड़सी गेट के अंदर स्थित नीलकंठ मेडिकल, अग्रवाल मेडिकल व गर्ग मेडिकल एवं वंश मेडिकल हॉल सहित अन्य दुकानों पर जांच की गई। अचानक हुई कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया और कई दुकान संचालक दुकानें बंद करके चले गए।
औषधि नियंत्रण विभाग के अधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने मेडिकल स्टोर्स में उपलब्ध दवाइयों, उनकी खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड और जरूरी दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान कुछ मेडिकल स्टोर्स पर अनियमितताएं सामने आईं। अधिकारियों के अनुसार, जांच में दवाइयों की खरीद-बिक्री से संबंधित कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह और फार्मासिस्ट अमरजीत भी टीम के साथ मौजूद रहे। टीम ने मेडिकल स्टोर्स से छह दवाइयों के सैंपल लेकर उनकी जांच की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि विभाग को मिली शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान और पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के तहत मेडिकल स्टोर्स की जांच की जा रही है। दवाइयों की खरीद-बिक्री में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।
उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर्स संचालकों के लिए दवाइयों की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड और जरूरी दस्तावेज रखना अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार, हांसी शहर में जांच अभियान के बाद आसपास के गांवों और अन्य क्षेत्रों में भी आगमी दिनों में मेडिकल स्टोर्स की जांच की जाएगी। विभाग का उद्देश्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के साथ दवाइयों की खरीद-बिक्री में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।