फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Raids conducted at 8 medical stores 'dual-use medicines found at one without any records.

Hisar News: 8 मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, एक पर बिना रिकॉर्ड मिलीं ड्यूल यूज दवाइयां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Raids conducted at 8 medical stores 'dual-use medicines found at one without any records.
स्वास्थ्य विभाग की टीम मेडिकल स्टोर में दवाइयों की जांच करते हुए।
हिसार। नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए हिसार पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले के 8 मेडिकल स्टोरों की जांच की। इस दौरान एक स्टोर पर ड्यूल यूज दवाइयां बिना उचित रिकॉर्ड के स्टॉक में मिलीं जबकि दो मेडिकल स्टोरों पर पंजीकृत फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा दवाइयों की खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और अन्य नियमों के उल्लंघन की अनियमितताएं भी सामने आईं।
विज्ञापन

जांच में मिली खामियों को लेकर संबंधित लाइसेंसिंग अथॉरिटी की ओर से मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। दोषी पाए जाने पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग को पिछले कुछ समय से मेडिकल स्टोरों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। इनमें दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित मेडिकल स्टोरों पर बिना रिकॉर्ड इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयां बेचने के आरोप थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सपना गहलावत ने कहा कि नशे के रूप में दुरुपयोग होने वाली दवाइयों की अवैध बिक्री और आपूर्ति किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेडिकल स्टोर संचालक खरीद-बिक्री का पूरा रिकॉर्ड रखें और निर्धारित नियमों का पालन करें। प्रशासन और संबंधित विभागों के समन्वय से आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि दवाइयों के दुरुपयोग पर रोक लगाकर युवाओं को नशे से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed