फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   rahgiri programe

बच्चों संग बच्चे तो बड़ों संग बड़े बन गए मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Mon, 15 Jul 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
rahgiri programe
कार्यक्रम में प्रस्तुति देती हरियाणवी गायिका अनु कादयान। - फोटो : Hisar
राज्यस्तरीय राहगीरी प्रथम पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कई रंग देखने को मिले। वे बच्चों के संग बच्चे दिखाई दिए तो बड़ों के साथ बड़े बन गए। इतना ही नहीं कहीं उन्होंने दरियादिली दिखाई तो कहीं उनका मानवीय दृष्टिकोण को उजागर करता चेहरा नजर आया। कार्यक्रम में लगभग 10 हजार लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिस समय राहगीरी में बने खेल मैदानों का अवलोकन कर रहे थे तो वे स्वयं नहीं रोक पा रहे थे और हर मैदान में खिलाड़ियों से बातचीत कर रहे थे, उन्हें खेल के बारे में टिप्स भी दे रहे थे और किसी-किसी मैदान में तो स्वयं भी खेल में हाथ आजमा रहे थे। कबड्डी के मैदान में मुख्यमंत्री अचानक से खिलाड़ियों के बीच पहुंच गए और कबड्डी-कबड्डी करते हुए रेड डालने पहुंच गए। यह देख सभी दंग रह गए। इतना ही नहीं उन्होंने रेड के दौरान अंक भी अर्जित कर लिया। छोटे बच्चों के साथ वे छोटे बच्चे बनकर एंज्वॉय करते नजर आए। इस बीच करनाल से आए पुलिस बैंड पार्टी के जवान साइड में खड़े थे, जब मुख्यमंत्री की नजर उन पर पड़ी वे एकदम से उनके बीच जाकर खड़े हो गए और उनके साथ फोटो खिंचवाई। मुख्यमंत्री की इस दरियादिली से बैंड पार्टी के जवानों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। इसी तरह सीएम जब स्केटिंग के बच्चों के पास पहुंचे तो वहां भीड़-भाड़ अधिक होने के कारण धक्कामुक्की हो गई, जिससे कई बच्चे नीचे गिर गए और एक-दूसरे के ऊपर दब गए। इतना देखते ही सीएम स्वयं बच्चों को निकालने में जुट गए। बाहर निकालने के बाद सीएम ने बच्चों के स्केटिंग प्रदर्शन के लिए रास्ता खाली करवाया।
विज्ञापन

पुलिस के जवानों ने सीएम को दी सलामी
इससे पहले मुख्यमंत्री को घोड़ा पुलिस की अगुवाई में आयोजन स्थल तक लाया गया। पुलिस के जवानों ने मुख्यमंत्री को सलामी दी। पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने पुलिस विभाग की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में प्रदेश में राहगीरी के 367 कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इनमें 8.59 लाख व्यक्ति भागीदारी कर चुके हैं। उन्होंने आम जन को पानी की बचत के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मटका दौड़ में महिलाओं के साथ दौड़े सीएम
सेल्फ डिफेंस की स्टॉल पर आत्मरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन कर रही बेटियों का भी मुख्यमंत्री ने न केवल हौसला बढ़ाया, बल्कि उन्हें आत्मरक्षा की तकनीकों के बारे में भी बताया। मुख्यमंत्री ने बॉक्सिंग रिंग में उतरकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। वे महिलाओं के साथ मटका दौड़ में भी दौड़े। मुख्यमंत्री ने कराटे, योग, दुर्गा शक्ति, बैडमिंटन, वॉलीबाल, खो-खो, जल शक्ति, चेस सहित कार्यक्रम में लगाई गईं सभी स्टॉल पर जाकर प्रत्येक गतिविधियों में भागीदारी की और इनके प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हरियाणा के खिलाड़ियों ने भी भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के प्रसिद्ध खिलाड़ियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
जल बचाने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि राहगीरी के हर कार्यक्रम में कोई न कोई सामाजिक संदेश होता है। इस राहगीरी का सामाजिक संदेश जल सुरक्षा अभियान से जुड़ा है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में पानी के सदुपयोग की जरूरत पर बल दिया था। आम जन को जल का महत्व समझाने व इसकी बर्बादी रोकने के प्रति जागरूक करने के लिए जल शक्ति अभियान भी शुरू किया गया है।

ये रहे कार्यक्रम में उपस्थित
इस अवसर पर एडीजीपी ओपी सिंह, मोह्ममद अकील, आईजी अमिताभ ढिल्लो, उपायुक्त अशोक कुमार मीणा, कॉन्फेड चेयरमैन कैप्टन भूपेंद्र, माटी कला बोर्ड के चेयरमैन कर्णसिंह रानोलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, आशा रानी खेदड़, पूर्व मंत्री प्रो. छत्तरपाल सिंह, पूर्व सीपीएस विनोद भ्याणा, प्रो. मनदीप मलिक, रणबीर गंगवा, जिला महामंत्री सुजीत कैमरी, जिला सचिव कृष्ण बिश्नोई, पार्षद अनिल सैनी मानी, डॉ. योगेश बिदानी, एसपी शिवचरण, हांसी एसपी वीरेंद्र सिंह, एडीसी अमरजीत सिंह मान, नगर निगम आयुक्त डॉ. जेके आभीर व सिटीएम शालिनी चेतल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed