{"_id":"627ea73f1c92b1344730b6cd","slug":"quarrel-over-electricity-rift-in-400-year-old-brotherhood-hisar-news-hsr6315950125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली पर रार, 400 साल पुराने भाईचारे में आई दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली पर रार, 400 साल पुराने भाईचारे में आई दरार
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में भर्ती बिजली कर्मी।
- फोटो : Hisar
बालसमंद/हिसार। बिजली की रार ने राजस्थान सीमा से सटे गांव बालसमंद और बुड़ाक के 400 साल पुराने भाईचारे में दरार डाल दी है। वीरवार को बुड़ाक गांव के लोगों ने तीन गांव की बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया तो बालसमंद के लोगों ने बस रोककर बुड़ाक के विद्यार्थियों को लौटा दिया। इससे दोनों गांवों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
बुड़ाक में पिछले कुछ दिन से रात 12 से 2 बजे तक बिजली कट लगाए जा रहे थे, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने वीरवार रात 9 बजे से गांव स्थित 33 केवी के सब स्टेशन को ताला लगा दिया। सब स्टेशन के बाहर रात भर धरने पर रहे। जिस कारण इस सब स्टेशन से जुड़े गांव बालसमंद और बांडाहेड़ी की बिजली भी बंद हो गई। रातभर बिना बिजली रहे बालसमंद के लोगों को जब इस बारे में पता लगा तो उन्होंने शुक्रवार सुबह बालसमंद से बुड़ाक की ओर जाने वाली बसों को रोक लिया। बुड़ाक से आने वाले सभी वाहनों को बालसमंद से आगे नहीं जाने दिया गया। बालसमंद आईटीआई में पढ़ाई के लिए आने वाले बुड़ाक के विद्यार्थियों का रास्ता रोका गया।
बुड़ाक के ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारियों पर हमला, पुलिस पर किया पथराव
वहीं, शुक्रवार सुबह जब बिजली निगम के 33 केवी सब स्टेशन के कर्मी विकास, नरेश ड्यूटी पर थे। बुड़ाक के 30 से अधिक ग्रामीणों ने दोनों कर्मचारियों पर हमला कर दिया। हमले में निगम के दोनों कर्मियों को चोट आई। दोनों को हिसार नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस टीम जब गांव बुड़ाक पहुंची तो कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिससे सुरक्षा एजेंट दीपक और सीआईडी में तैनात हवलदार सुखबीर के सिर में चोट आई। इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दोपहर करीब 12 बजे बिजली निगम के एसडीओ राम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि रात को 12 से 2 बजे के कट को दिन के समय लगाया जाएगा। इसके अलावा जगमग योजना के अधूरे काम को भी एक सप्ताह में पूरा कराने का भरोसा दिया। इससे बाद ग्रामीणों ने धरना खत्म किया। वहीं बिजली चालू होने के बाद बालसमंद के ग्रामीणों ने यातायात व्यवस्था को बहाल कर दिया।
विज्ञापन
मिलकर संघर्ष करते रहे...
ग्रामीणों ने बताया कि बुड़ाक व बालसमंद के लोग पानी की समस्या, फसलों के मुआवजे सहित अन्य मांगों को लेकर मिलकर संघर्ष करते रहे हैं। दोनों गांव की पंचायत मिलकर फैसले लेती हैं। शुक्रवार को बिजली आपूर्ति ने दोनों गांवों के भाईचारे में दरार डालने का काम किया। देर शाम तक ग्रामीणों का गुस्सा शांत हो गया। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली निगम के अधिकारियों की गलती से गलतफहमी हुई थी। हमारा भाईचारा कायम रहेगा।
बुड़ाक के ग्रामीणों द्वारा हमला व पथराव के मामले में पुलिस को बिजली निगम और पुलिस कर्मी की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस ने एक मामले में दो नामजद सहित 20 अन्य तो दूसरी एफआईआर में 15 नामजद सहित 17 अन्य के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। - मनदीप चहल, सदर थाना प्रभारी, हिसार
मेरी पत्नी कैंसर की मरीज... बिजली चाहिए
बालसमंद पुलिस चौकी में पुलिस को दी शिकायत में मास्टर भीम सिंह ने बताया कि मेरी पत्नी कैंसर की मरीज है। उनका इलाज चल रहा है। बिजली न आने से इनवर्टर जवाब दे चुके हैं। मरीज को बिजली की सख्त आवश्यकता है। बुड़ाक अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करे उन्हें कोई एतराज नहीं है, लेकिन आमजन को परेशान करना गलत है।
बुड़ाक के ग्रामीणों ने हमारे दो कर्मचारी विकास और रमेश पर हमला किया है। पुलिस को शिकायत दी हुई है। बुड़ाक के रात के कट को दिन में लगाया जाएगा। जगमग योजना का पेंडिंग कार्य एक सप्ताह में पूरा किया जाएगा।
- राम सिंह, एसडीओ, बिजली निगम आदमपुर।

अस्पताल में भर्ती बिजली निगम कर्मी।- फोटो : Hisar

बालसमंद में रोडवेज की बस रोकते ग्रामीण।- फोटो : Hisar