{"_id":"62a8c64f07d2016505729905","slug":"punjab-college-principal-accused-of-raping-two-daughters-hisar-news-hsr634268770","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के कॉलेज प्रिंसिपल ने पांच वर्षीय और छह माह की बेटियों से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के कॉलेज प्रिंसिपल ने पांच वर्षीय और छह माह की बेटियों से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने अपने प्रिंसिपल पति पर पांच वर्षीय और छह माह की बेटियों के साथ बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर संगरूर जिला पुलिस को भेज दी है। इस संबंध में महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ ही विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में बच्चियों की मां ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में पंजाब के संगरूर जिले के एक व्यक्ति से हुई थी, जो पंजाब के ही दूसरे जिले के एक कॉलेज में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं। उनकी दो बेटियां हैं। करीब साढ़े छह माह पहले उसको शक हुआ कि उसकी बड़ी बेटी के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ हुई है। उस समय कुछ समझ नहीं पाई और हिसार अपने मायके आ गई। यहां पर उसने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया। इसके चार माह बाद वह अपने ससुराल चली गई। वहां जाते ही बड़ी बेटी बीमार हो गई, तो 16 अप्रैल को उसका कैथल के एक चिकित्सक के पास चेकअप कराया और दवा ली। उसका पति किसी पेपर की तैयारी करने के लिए चंडीगढ़ चला गया। इसके बाद 25 मई को उसका पति आया और 26 मई को उसकी बड़ी बेटी की तबीयत फिर खराब हो गई। इसके बाद उसको गांव के ही एक चिकित्सक से दवा दिलवाई और 31 मई 2022 को उसके पेट में दर्द व सूजन हो गई।
महिला ने बताया कि दो जून को कैथल के चिकित्सक के पास ले गए तो उन्होंने अल्ट्रासांउड किया और दवा दे दी। उसने बिना किसी को बताए सुबूत के तौर पर बेटी के कपड़े सुरक्षित रख लिए। इसके बाद 5 जून को उसको छोटी बेटी के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ का अहसास हुआ तो 6 जून को वह हिसार आ गई और पुलिस को शिकायत दी। महिला का कहना है कि उसे शक है कि उसके पति ने उसकी दोनों बेटियों के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ की है। मामले की जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर शीला देवी ने बताया कि इस बारे में जीरो एफआईआर दर्ज कर संगरूर जिला पुलिस को भेज दिया गया है। अब आगामी कार्रवाई पंजाब पुलिस ही करेगी।