{"_id":"635997aef9bc06752032c14a","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-took-out-roadshow-for-adampur-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदमपुर उपचुनाव: पंजाब के मुख्यमंत्री ने चिकनवास गांव से शुरू होकर पीरावाली गांव तक निकाला रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदमपुर उपचुनाव: पंजाब के मुख्यमंत्री ने चिकनवास गांव से शुरू होकर पीरावाली गांव तक निकाला रोड शो
Thu, 27 Oct 2022 01:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार, आदमपुर (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार, आदमपुर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 27 Oct 2022 01:55 AM IST
सार
आदमपुर में चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि एक साल में दरख्त भी अपने पत्ते बदल लेंदा, तुसी भी बदल ल्यो।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को आदमपुर उपचुनाव में आप प्रत्याशी सतेंद्र सिंह के लिए रोड शो करने पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने आदमपुर के साथ लगते गांव जवाहर नगर स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेका। इसके बाद करीब 15 किलोमीटर पीरावाली तक रोड शो निकाला। उन्होंने कहा कि एक साल में दरख्त (वृक्ष) भी अपने पत्ते बदल लेंदा, तुसी भी बदल ल्यो।
विज्ञापन
मान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों को नए कानून चाहिए तो अच्छे लोगों को चुनिए। अच्छे लोगों को चुनोगे तो अच्छे फैसले होंगे। पंजाब के लोगों ने विश्वास किया। यही बदलाव गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी होगा। यही परिवर्तन आदमपुर में भी करना है। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने बच्चों से बचपन, युवाओं से जवानी और बुजुर्गों से बुढ़ापा छीन लिया।
विज्ञापन
आओ इस भ्रष्ट व्यवस्था को उखाड़ फेंकें। माता और बहनें भी बाहर आकर जब सुनने लग जाएं तो इसका मतलब तब्दीली आने वाली है। आदमपुर के लोगों ने जो प्यार-सम्मान दिया वो जिंदगी भर याद रखेंगे। मैं चाहे कुछ भी बन जाऊं आप लोगों के बीच रहूंगा। इस मौके पर आप प्रत्याशी सतेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. अशोक तंवर, अनुराग ढांडा, संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन