{"_id":"5f6b94e58ebc3edf1e5cbf31","slug":"pump-manager-cheated-through-fake-bill-of-rs-1-55-lakh-hisar-news-rtk5750097117","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख 55 हजार 530 रुपये के फर्जी बिल के जरिये पंप मैनेजर ने की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख 55 हजार 530 रुपये के फर्जी बिल के जरिये पंप मैनेजर ने की धोखाधड़ी
विज्ञापन
मुकलान हाईवे पर गोयल पेट्रोल पंप पर कार्यरत मैनेजर कमल कुमार के खिलाफ पंप मालिक विपुल अग्रवाल ने आजाद नगर थाना में धोखाधड़ी की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उनके पंप पर मैनेजर राजस्थान के चिरासरा गांव निवासी कमल ने कई ग्राहकों से डीजल डलवाने के नाम पर नकद रुपये ले लिए और उनके नाम के फर्जी बिल बनाए। इन बिलों में नकद की जगह उधार लिख दिया गया।
विपुल ने बताया कि जब उन्हें इस बारे पता चला तो कमल ने चालाकी से 18 अगस्त की रात ये बिल नष्ट कर दिए और फरार हो गया। विपुल ने बताया कि इसको लेकर जब कमल के घर पर संपर्क किया गया तो उसके परिवार वालों से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। विपुल ने बताया कि आरोपी कमल ने 29 मई को चेतन दास के नाम से 20 हजार 170 रुपये, 17 मई को बिकानेर के शिशपाल के नाम से 96 हजार 360 रुपये, भेरा राम के नाम से 16 जून को 10 हजार रुपये, विक्रम रावत के नाम से 14 अगस्त को 29 हजार रुपये का फर्जी बिल बनाया।
साथ ही 18 अगस्त की रात आरोपी कमल पंप से 15 हजार रुपये भी चोरी कर ले गया। इसके अलावा उस दिन पंप के सेल्समैन विष्णु को तीन हजार 73 रुपये सेल के कम देकर फरार हुआ। वहीं, 10 हजार रुपये मोबिल ऑयल के भी सेल्समैन को कम देकर गया। मामले में पुलिस ने विपुल गोयल की शिकायत पर आरोपी कमल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।