फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Public Health Minister's department blocks the path for half the city.

Hisar News: जनस्वास्थ्य मंत्री के महकमे ने रोकी आधे शहर की राह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Public Health Minister's department blocks the path for half the city.
जहाजपुल चौक स्थित रोड बरसाती नाले के लिए खोदी दी गई सड़क बरसात के बाद हुए गहरे गड्ढे।
हिसार। जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के महकमे में बरसाती पानी निकासी की लाइन का काम 20 दिन से ठप होने से आधे शहर की राह रुक गई है। जहाजपुल चौक के पास रोड पर लाइन डालने के लिए सड़क खोदकर बड़े-बड़े गड्ढे छोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन

काम बंद होने के कारण ये गड्ढे अब हादसों का खतरा बन गए हैं। यहां न ढंग से संकेतक लगाए गए हैं और न ही बचाव के पर्याप्त प्रबंध हैं। खासकर रात में लोगों के गड्ढों में गिरने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

खुदाई के दौरान सीवर लाइन भी पंक्चर हो गई। इसके कारण सीवर का पानी स्टॉर्म लाइन में डाला जा रहा है। थोड़ी बारिश होते ही स्थिति और बिगड़ जाती है। इससे नाराज दुकानदारों ने मंगलवार तक काम शुरू न होने पर दुकानें बंद कर धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व डिप्टी मेयर एवं पार्षद भीम महाजन और मेयर प्रवीण पोपली ने मौके का निरीक्षण कर जनस्वास्थ्य विभाग के जेई राहुल से जवाब मांगा। जेई ने पहले सात दिन में काम शुरू कराने की बात कही थी, लेकिन बाद में 27 सितंबर तक काम करवाने का आश्वासन दिया।
इन कॉलोनियों के लोग झेल रहे परेशानी
शहर के वार्ड नंबर 5, 6, 7, 8 और 9 के लोगों की आवाजाही के लिए यह मुख्य रास्ता है। मिलगेट, रायपुर रोड, मिर्जापुर रोड, विश्वकर्मा कॉलोनी, रामनगर, गीता कॉलोनी, विनोद नगर, नई सब्जी मंडी एरिया, भगत सिंह नगर, मेला ग्राउंड सेक्टर, श्यामलाल ढाणी, भारत नगर, हरिनगर, इंदिरा कॉलोनी, मित्तल नगर और विवेक नगर के हजारों लोग पिछले 20 दिनों से परेशानी झेल रहे हैं।
140 दुकानदारों का कारोबार हुआ ठप
पार्षद भीम महाजन एवं स्वामी विवेकानंद मार्केट व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र पारीक ने बताया कि लाहौरिया चौक से जीजेयू तक बरसाती पानी निकासी की लाइन डालने का काम दो महीने पहले शुरू हुआ था। पहले शुरुआती प्वाइंट पर काम चल रहा था। करीब 25 दिन पहले मुख्य सड़क खोदकर लाइन डालने का काम शुरू किया गया, लेकिन चार-पांच दिन बाद सीवर लाइन पंक्चर होने से काम रोक दिया गया। इसके बाद से काम दोबारा शुरू नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इससे 140 दुकानदारों का कारोबार ठप हो गया है और 50 फीसदी ग्राहक भी दुकानों पर नहीं आ रहे हैं। दुकानों के बाहर खुदे गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। दो दिन पहले एक गाय भी गड्ढे में गिर गई थी। जेई से लेकर एक्सईएन तक से बार-बार बात करने के बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। इसलिए अब दुकानें बंद कर धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

दो दिन में काम शुरू करवा देंगे-जेई
जनस्वास्थ्य विभाग के जेई राहुल ने बताया कि सीवर लाइन के ऊपर स्टॉर्म लाइन डाली जा रही है। लाहौरिया चौक के पास स्टॉर्म लाइन डालते समय सीवर लाइन पंक्चर हो गई। यह डीप वर्क है इसकी लेबर अलग होती है। लेबर ने कह दिया था कि यह काम हमसे नहीं होगा। इसलिए हमने और एक्सपर्ट लेबर बुलाई है। दो दिन में काम शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed