फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ptel Nagar Under bridge hisar, Hisar

पटेल नगर आरयूबी के लिए मिली प्रशासनिक मंजूरी

Sun, 02 Oct 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 02 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ptel Nagar Under bridge hisar, Hisar
रेलवे क्रासिंग - फोटो : अमर उजाला

शहरी निकाय विभाग ने पटेल नगर रेलवे अंडर ब्रिज के लिए प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है। इस आरयूबी के लिए करीब 2 करोड़ 5 लाख रुपये का बजट खर्च होना है। आरयूबी बनने से करीब एक लाख लोगों को सीधे तौर पर फायदा होगा।

विज्ञापन

पटेल नगर में आरयूबी बनाने के लिए अर्बन लोकल बाडी के डायरेक्टर ने मंजूरी भेज दी है। मुख्यालय की ओर से निगम को यह प्रोजेक्ट अपने खर्च पर बनाने की अनुमति दी गई है। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद अब निगम रेलवे को पैसा जमा कराकर आरयूबी बना सकता है। इस आरयूबी के लिए रेलवे की ओर से टेक्निकल अप्रूवल पहले ही दी जा चुकी है। पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, पूर्व मंत्री संपत सिंह ने आरयूबी के लिए तात्कालिक सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से अनुरोध किया था, जिसके बाद वर्ष 2014 में भूपेंद्र हुड्डा ने इस आरयूबी के सर्वे के लिए 2.65 लाख रुपये मंजूर किए थे। नगर निगम ने सर्वे का यह बजट रेलवे को जमा कराया था। बजट मिलने के बाद रेलवे ने इसे फिजिबल बताते हुए मंजूर किया था। इस कॉलोनी के लोग पिछले 25 साल से रेलवे क्रासिंग के लिए मांग कर रहे थे। रेलवे ने इन मांग को पहले खारिज कर दिया था। कॉलोनी के लोगों की ओर दो अलग-अलग स्थान आरयूबी के लिए दिए गए थे, जिस पर स्थानीय प्रशासन ने कॉलोनी के लोगों की ओर से दिए गए दोनों प्वाइंट के बीच में प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन


स्कूली बच्चों की जान दांव पर
सेक्टर 16-17 में सरकारी स्कूल बनाया गया है, जिसमें अधिकतर स्कूली बच्चे पटेल नगर, जवाहर नगर, लाजपत नगर के हैं। यह बच्चे रोजाना रेलवे लाइन को क्रॉस कर अपनी जान दांव पर लगाते हैं। इसके अलावा सिविल लाइन एरिया के खेल के मैदान, पुलिस थाना जाने के लिए भी लोगों को रेलवे लाइन क्रॉस करनी पड़ती है। इस आधार पर रेलवे ने यह आरयूबी मंजूर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन एरिया को होगा फायदा
पटेल नगर, डिफेंस कॉलोनी, सेक्टर 16-17, सेक्टर 15, सेक्टर 13, हाउसिंग बोर्ड, जवाहर नगर, सेक्टर 9-11, लाजपत नगर, कैमरी रोड, माडल टाउन, डाबड़ा रोड, एचएयू, राजगढ़ रोड सहित आसपास की अन्य कॉलोनियों को इस आरयूबी से सीधे तौर पर फायदा मिलेेगा।

ऐसा होगा आरयूबी
करीब एक साल पहले रेलवे ने इस आरयूबी के लिए टेक्निकल मंजूरी दी थी, जिसमें यहां चार मीटर चौड़ा तथा तीन मीटर ऊंचा बॉक्स टाइप अंडरपास बनाया जाना प्रस्तावित है, जिसकी लंबाई करीब दस मीटर होगी। हिसार सदलपुर रेलवे लाइन पर हिसार रेलवे स्टेशन से करीब 3 किलोमीटर 50 मीटर की दूरी पर यह आरयूबी प्रस्तावित है। आरयूबी पटेल नगर से सेक्टर 16-17 को कनेक्ट करेगा।



मुख्यालय की ओर से पटेल नगर आरयूबी के लिए अनुमति का पत्र आया है, जिसमें आरयूबी का निर्माण खर्च व संचालन निगम को करना होगा। आरयूबी पर करीब दो करोड़ 5 लाख का बजट खर्च होने का एस्टीमेट है।
- रामजीलाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर निगम हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed