{"_id":"6906663ada40ef74190c7789","slug":"protested-against-filing-cases-for-stubble-burning-hisar-news-c-21-hsr1005-741389-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: लंबित शिकायतों पर एसपी की दो टूक, जल्द करें निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: लंबित शिकायतों पर एसपी की दो टूक, जल्द करें निपटारा
Sun, 02 Nov 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह में शनिवार को हांसी पुलिस जिला की अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने थाना प्रबंधकों से पूछा कि शिकायतें लंबित क्यों होती हैं। लंबित शिकायतों पर उन्होंने थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए की प्रतिदिन शाम को थाने व चौकी में आने वाली शिकायतों को देखे कि उन पर कोई कार्रवाई हुई या नहीं।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस के पास आने वाली शिकायतों के निपटान पर लिए गए फीडबैक में सुधार हुआ है और भी सुधार की जरूरत है। कुछ थानों में शिकायतकर्ता को शिकायत प्राप्ति की रसीद नहीं दी जा रही, रसीद अवश्य दें। अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। थाना या चौकी में आने वाले शिकायतकर्ता के साथ सभ्य व्यवहार करें।
इस दौरान डीएसपी विनोद शंकर, डीएसपी रविंद्र सांगवान, डीएसपी देवेंद्र नैन, डीएसपी सिद्धार्थ, सभी थाना प्रबंधक, चौकी व अपराध यूनिट प्रभारी, आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी, प्रवाचक पुलिस अधीक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता को रसीद अवश्य दें
उन्होंने बैठक में कहा कि मामला दर्ज होने पर भी शिकायतकर्ता को रसीद अवश्य दें। कुछ मामले सामने ऐसे सामने आए हैं जिनमें पुलिस शिकायतकर्ता की अपने स्तर पर काम करने का सुझाव देती है ऐसा न करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस के पास जनसंवाद, सीएम विंडो, समाधान शिविर से भी शिकायतें आती हैं। उन पर समयावधि में कार्रवाई कर, निपटान सुनिश्चित करें। साथ ही निपटान की रिपोर्ट डिटेल में प्रस्तुत करें।