फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Protest of 35 community for Jaat reservation

जाट आरक्षण के खिलाफ 35 बिरादरियों ने निकाली रैली

Sat, 20 Feb 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sat, 20 Feb 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Protest of 35 community for Jaat reservation

जाट आरक्षण के चलते रेलवे और सड़क मार्गों पर लगाए गए जाम के विरोध

विज्ञापन
में 35 बिरादरी के लोग शुक्रवार को खुलकर सामने आए।

विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शहीद मदन लाल ढींगड़ा की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुए और वहां से रैली निकालते हुए लक्ष्मीबाई चौक पहुंचे। वहां पर सभा करके जाट आंदोलन के चलते लगाए गए जाम की निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि अगर 22 फरवरी तक जाम नहीं खुलवाया गया तो 35 बिरादरी के लोग सड़कों पर आकर खुद रास्ते खुलवाने का काम करेंगे।

इस दौरान अगर कोई अनहोनी हुई तो इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। सभा में हजकां नेता गुलजार कालो सहित कई नेेताओं ने विचार रखे। बाद में 35 बिरादरी के लोगों ने जाटों द्वारा सड़क और रेलमार्ग बंद करने के विरोध में एसडीएम अशोक बंसल को उपायुक्त, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

इससे पहले रेड स्क्वेयर मार्केट में एकत्रित होकर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश भर में जाटों की खापों और अन्य नेताओं की अगुवाई में रेलवे ट्रैक और सड़क मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया गया है और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

इससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में इस मामले में निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए सरकार से मांग की कि इस तोड़-फोड़ और आवागमन में रुकावट पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और माननीय उच्च और सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व में दिए गए फैसलों को ध्यान में रखते हुए जितनी भी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, उसे इन लोगों से रिकवर किया जाए।

इस मौके पर गुलजार कालो, कमल हांडा, डॉ. कलवंत जांगड़ा, लाल बहादुर खोवाल, हनुमान वर्मा, देशराज, मियां सिंह, मास्टर जिले सिंह सैनी, डॉ. लखीराम, सोनू, सतबीर सैनी, पंकज, दिवान सिंह, रविंद्र असीजा, गुलजार काहलो, जितेंद्र भ्याणा, अनिल कुकड़ेजा, लोकेश असीजा, हिमांशु महता, रवि आहूजा, ओमप्रकाश, योगेश आर्य, सीताराम स्वामी, सोनू खुराना, प्रधान महेंद्र जांगड़ा, अजय खट्टर, राजेंद्र बिश्नोई, शैलेश वर्मा, ज्ञान सिंह सैनी, सज्जन बड़गुज्जर, विजेंद्र सभ्रवाल, सुरेश कोहलू, विपिन गलहोत्रा, सुनील, मोहित रहेजा, रामसिंह फौजी, पवन गिरधर, भरत सिंह वर्मा, बलराज, रमेश, धर्मवीर सरपंच सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

पुलिस बल रहा तैनात
जाट आरक्षण के खिलाफ विरोध को लेकर 35 बिरादरियों के लोगों द्वारा लक्ष्मीबाई चौक पर एकत्रित होने के दौरान प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल तैनात करवाया गया था।

प्रशासन को इस दौरान 35 बिरादरियों की जाट समुदाय के लोगों से झड़प की आशंका थी, लेकिन जाट आरक्षण के खिलाफ विरोध रैली शांतिपूर्ण निपट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed