फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Protest against the scrapping of MNREGA.

Hisar News: मनरेगा खत्म करने के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 30 Dec 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 30 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Protest against the scrapping of MNREGA.
हांसी जिला सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद
हांसी। मनरेगा खत्म करने के विरोध में मनरेगा सहयोग मंच और भारतीय किसान मजदूर यूनियन के संयुक्त आह्वान पर मंगलवार को जिला सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की संयुक्त रूप से अध्यक्षता मंच के जिला प्रधान बलराज मय्यड़ और भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राज्य अध्यक्ष सुरेश कोथ ने की। इस दौरान तहसीलदार डॉ. अनिल बिढ़ान को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन अनूप कुमार ने किया। मनरेगा सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम अवतार सुलचानी और धर्मपाल बडाला ने प्रदर्शन की अगुवाई की। वक्ताओं ने मनरेगा को समाप्त करने की कथित नई व्यवस्था विकसित भारत रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) की निंदा की और इसके खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नई योजना मजदूरों के रोजगार की गारंटी को खत्म करती है और फंड की उपलब्धता के आधार पर काम देने की व्यवस्था लागू कर मजदूरों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने नहरों, रजवाहों और नालों की मिट्टी निकालने तथा सफाई जैसे कार्य ठेकेदारों को सौंपे जाने की भी आलोचना की। आरोप लगाया कि मजदूरों के रोजगार के अवसर छिन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान मजदूर यूनियन के पंजाब राज्य अध्यक्ष लाभ सिंह ने कहा कि पंजाब समेत सभी राज्यों से मजदूर बजट सत्र के दौरान संसद मार्च करेंगे। प्रदर्शन में जोगिंदर मय्यड़, सोमबीर भगाना, कपूर सिंह बामल, बलवान दलाल, केएल ग्रोवर, जिला सचिव कृष्ण कुमार सहित बड़ी संख्या में मजदूर नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये मांगें उठाईं :
प्रदर्शन के दौरान मांग उठाई कि मजदूरों को पूरे साल काम दिया जाए, न्यूनतम 700 रुपये दैनिक मजदूरी तय की जाए, नरेगा में कार्यरत सभी कर्मचारियों व मेट्स को पक्का किया जाए। साथ ही दुर्घटना में मौत होने पर आश्रितों को 25 लाख रुपये मुआवजा और एक सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed