फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   protest against rail line

बिना अंडरब्रिज नहीं डालने देंगे रेलवे लाइन

Thu, 12 Dec 2013 07:07 PM IST
ऐलनाबाद (सिरसा)/ब्यूरो
ऐलनाबाद (सिरसा)/ब्यूरो Updated Thu, 12 Dec 2013 07:07 PM IST
विज्ञापन
protest against rail line
नोहर रोड स्थित रेलवे फाटक पर चल रहे रेलवे विभाग के ब्रॉडगेज कार्य को वीरवार को ऐलनाबाद विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने रुकवा दिया। उन्होंने कार्य का निर्माण करवा रहे रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर आरके मीणा को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने इस फाटक पर रेलवे अंडर ब्रिज बनवाने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। वहीं रेलवे अंडर ब्रिज नहीं बनने तक अपने आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन



रेलवे विभाग द्वारा सादुलपुर से हनुमानगढ़ के बीच मीटर गेज को ब्रॉडगेज में बदलने का कार्य चल रहा है। इस ब्रॉडगेज मार्ग पर ऐलनाबाद के तीन रेलवे फाटक हैं जो यातायात की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रेलवे फाटकों पर अंडर ब्रिज बनाने की मांग को लेकर ऐलनाबाद विकास समिति पिछले करीब डेढ़ वर्ष से संघर्ष कर रही है। समिति के कार्यकर्ता एसडीएम से लेकर उपायुक्त, सांसद, मुख्यमंत्री, रेलमंत्री व रेलवे के उच्चाधिकारियों से मिलकर ज्ञापन सौंप चुके हैं। रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने मुआयना कर यहां के फाटकों पर रेलवे अंडर ब्रिज की मांग को जायज बताया है। रेलवे की अनदेखी के चलते इस मार्ग पर रेल लाइन डालने का काम तेज गति से चल रहा है।


नोहर रोड रेलवे फाटक 32सी के दोनों ओर रेल लाइन बिछाई जा चुकी है। इस रेलवे फाटक पर बिना अंडर ब्रिज बनाए रेल लाइन बिछाकर वीरवार को दोनों सिरों को आपस में जोड़ने का काम शुरू हुआ। ऐलनाबाद विकास समिति के कार्यकर्ताओं को जब इस बात की भनक लगी तो वे जमा हो गए और सरकार की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष जताते हुए रेल लाइन बिछाने के काम को रोक दिया।


कार्यकर्ताओं ने बताया कि सादुलपुर-हनुमानगढ़ ब्रॉडगेज लाइन पर ऐलनाबाद के तीन रेल फाटक हैं। इन रेल फाटकों के एक ओर शहर है तो दूसरी ओर इंडस्ट्रियल एरिया व कन्या महाविद्यालय है। रेल फाटकों पर अंडर ब्रिज बनने जरूरी हैं। यदि अंडर ब्रिज नहीं बने तो ब्रॉडगेज लाइनों से होकर गुजरने वाली गाड़ियों से पूरा दिन फाटक बंद रहेंगे और ऐलनाबाद शहर दो भागों में बंट जाएगा।


कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि वे कल से अपने आंदोलन को और तेज कर रहे हैं। यदि सरकार ने उनकी मांग को नहीं माना तो आंदोलन को उग्र भी कर देंगे। इस अवसर पर उद्योगपति सुभाष गोयल, पार्षद अनिल भादू, भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज चोटिया, प्रह्लाद बेनीवाल, नितिन सोमानी, संजीव गर्ग, प्रवीण फुटेला, दीपांशु गोयल, जसपाल सिंह, रोहताश शर्मा, मोहित बंसल, महावीर परीक और रामनिवास पारीक उपस्थित थे।



उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी मांग : मीणा
घटनास्थल पर उपस्थित रेलवे परिमंडल हनुमानगढ़ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर आरके मीणा ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेते हुए कहा कि उनका यह ज्ञापन उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा। जो भी विभागीय निर्णय होगा, उससे ऐलनाबाद विकास समिति को अवगत करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed