{"_id":"fdf7a5a461290019b4af8a40d9299f44","slug":"protest-against-electricity-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"न बिल जमा करेंगे, न कनेक्शन कटने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न बिल जमा करेंगे, न कनेक्शन कटने देंगे
सिरसा/ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2013 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कीमताें में भारी बढ़ोतरी के विरुद्ध बिलाें के बहिष्कार का आंदोलन शनिवार से सिरसा शहर में शुरू कर दिया गया। बिजली आंदोलन संघर्ष कमेटी और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के आह्वान पर एमसी कालोनी स्थित गुरुद्वारा परिसर में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस बार से वे न तो बिल भरेेंगे और न ही घराें व दुकानाें के कनेक्शन कटने देंगे।
इस अवसर पर मांगेराम पनिहारी, हैप्पी बख्शी, बलराज सिंह थिंद, वेदप्रकाश, रामकिशन, मनदीप आजाद, बंटी, जगरूप सिंह पनिहारी, शोभा रानी, सुनीता रानी, सुरिंद्र कौर, जितेंद्र, दीपू, शैलेंद्र, बाबा बचन सिंह, गुरपिंद्र सिंह, कालूराम, राजेंद्र, रामकुमार, शंकर ओड, चुन्नीलाल, पप्पू और अनिल कंबोज शामिल थे। एमसी कालेानी की महिलाआें ने कहा कि वे घर-घर जाकर बिलाें का बहिष्कार करवाएंगी और संघर्ष में अपना पूरा योगदान देंगी।
बिजली आंदोलन संघर्ष समिति के राज्य संयोजक और एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव रोशन सुचान ने कहा कि बिजली बिलाें का बहिष्कार 150 से अधिक गांवाें में फैल चुका है और अब शहरवासी भी इस आंदोलन में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
उन्हाेंने कहा कि सरकार बिजली की कीमतें घटाकर घराें में 2.50 रुपये प्रति यूनिट व दुकानाें में तीन रुपये प्रति यूनिट तय करें। बिजली विभाग पिछला बकाया भी माफ करे वरना बिलाें का बहिष्कार जारी रहेगा। संघर्ष कमेटी के प्रवक्ता भोला और सहसंयोजक मनोज पचेरवाल ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीटर सामान्य से तेज गति से चल रहे हैं जिनकी सीबीआई जांच करवाई जानी चाहिए। मीटर बनाने वाली कंपनियाें पर न सिर्फ जुर्माना किया जाए बल्कि जनता से लूटा गया पिछला बकाया भी ब्याज सहित लौटाया जाए।
केस दर्ज होने के बावजूद जारी रहेगा विरोध : कृष्ण कंबोज
सिरसा। रानियां विधायक एवं इनेलो कृष्ण कंबोज ने कहा कि हरियाणा सरकार अधिक राशि के बिजली बिल भेजकर आम व गरीब लोगों को लूटने का काम कर रही है। पहले ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों पर बिजली बिलों के रूप में दोहरी मार पड़ रही है, लेकिन इनेलो इस अत्याचार को सहन नहीं करेगा और बिजली बिलों का विरोध पहले से ज्यादा मुखर होगा।
वे शनिवार को एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन, पूर्व मंत्री भागीराम, अमीर चंद चावला, जसबीर सिंह जस्सा, हरिसिंह भारी, तरसेम मिढ़ा और महावीर शर्मा आदि मौजूद थे। विधायक ने कहा कि जिन घरों में एक या दो सीएफएल जलती हैं उन घरों में भी चार-पांच हजार रुपये का बिल आ रहा है। परेशान लोगों की आवाज उठाने के लिए जब उन्होंने बिजली कनेक्शन काटकर कुंडी लगाई तो सरकार की शह पर निगम अधिकारियों ने उन पर केस दर्ज करा दिया।
सरकार सोचती है कि केस दर्ज करने के बाद बिलों का विरोध बंद हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं होगा। उन्होंनें कहा कि यह विरोध अब पहले से ज्यादा उग्र होगा। उन्हें केस दर्ज करने की कोई परवाह नहीं है क्योंकि इनेलो का काम राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा व आम लोगों की आवाज को उठाना भी है। उन्होंने कहा कि अब तो कांग्रेस की मंत्री किरण चौधरी भी कह चुकी हैं कि बिजली के मीटर तेज चल रहे हैं और बिल अधिक आ रहे हैं।