फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   protest against construction of garbage disposal plant in Hisar

Hisar: कचरा निस्तारण प्लांट के निर्माण के विरोध में ग्रामीण, टेंट गाड़ कर धरने पर बैठे सातरोड़वासी

Mon, 19 Jun 2023 02:10 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 19 Jun 2023 02:10 PM IST
सार

नगर निगम में वार्ड 1 से 10 में डोर टू डोर कचरा उठान का कार्य ठेके पर दिया हुआ है। प्लांट के लिए जगह निगम की तरफ से उपलब्ध करवाई जानी है। पहले निगम ने इसके लिए बिजली निगम के सब स्टेशन और चलकर के बीच में खाली पड़ी जगह का चयन किया था।

विज्ञापन
protest against construction of garbage disposal plant in Hisar
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार नगर निगम की तरफ से बनाए जा रहे कचरा निस्तारण प्लांट के विरोध में सातरोड वासी सोमवार को टेंट गाड़ कर धरने पर बैठ गए। लोगों ने कहा कि जब तक निगम प्लांट का निर्माण कार्य बंद नहीं करता तब तक उनका धरना जारी रहेगा। वार्ड के लोगों के विरोध को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। 

विज्ञापन


प्लांट के लिए जगह निगम की तरफ से उपलब्ध करवाई जानी है
नगर निगम में वार्ड 1 से 10 में डोर टू डोर कचरा उठान का कार्य ठेके पर दिया हुआ है। ठेके की शर्त के अनुसार ठेकेदार को कचरे का उठान करने के साथ-साथ उसका निस्तारण भी करना है। मगर प्लांट के लिए जगह निगम की तरफ से उपलब्ध करवाई जानी है। पहले निगम ने इसके लिए बिजली निगम के सब स्टेशन और चलकर के बीच में खाली पड़ी जगह का चयन किया था, जिसका सातरोड़ के लोगों ने यह कहते हुए विरोध कर दिया था कि अगर यहां प्लांट बनता है तो जल घर में कचरा जाएगा।
विज्ञापन


किसी भी कीमत पर कचरा नहीं डालने देंगे- ग्रामीण
साथी यहां से वार्ड की दूरी भी काफी कम है जिस कारण से सातरोड़ के लोगों को भी यहां डालने वाले कचरे से परेशानी होगी। इस पर निगम ने इस जगह को रद्द कर दिया था। इसके बाद निगम में राधा स्वामी आश्रम के पास जगह का चयन किया। इस बारे में निगम का तर्क था कि यह जगह वार्ड 9 में पड़ती है और गांव से 4 किलोमीटर की दूरी पर है। मगर साथ रोड के लोगों ने इस जगह का भी विरोध कर दिया। उनका कहना है कि वह अपनी जमीन पर किसी भी कीमत पर कचरा नहीं डालने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज धरने पर महिलाएं भी बैठीं
आज सुबह सातरोड़ के लोगों ने सुबह वार्ड में बैठक की। बैठक में लोगों ने निर्माण स्थल पर धरना देने का फैसला किया। इसके बाद करीब डेढ़ सौ से 200 लोग कचरा निस्तारण प्लांट की तरफ रवाना हो गए जिनमें महिलाएं भी शामिल थी। यहां आकर ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया। मौके पर कई राजनीतिक पार्टियों व सामाजिक संगठनों के लोग भी धरने का समर्थन करने पहुंचे। धरना स्थल पर ही खाने की व्यवस्था भी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed