फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Proposal for three illegal colonies canceled, now waiting for 10 illegal colonies to be legalized

Hisar News: तीन अवैध कॉलोनियों का प्रस्ताव रद्द, अब 10 अवैध कॉलोनियों का वैध होने का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Proposal for three illegal colonies canceled, now waiting for 10 illegal colonies to be legalized
हांसी नगर परिषद कार्यालय
हांसी। अवैध कॉलोनियों को लेकर अब तीन और कॉलोनियों को वैध करने के प्रस्ताव को सरकार ने रद्द कर दिया है। अब दस कॉलोनियों का डाटा तैयार कर जिला योजनाकार कार्यालय में भेजा गया है। जिन तीन कॉलोनियों को रद्द किया गया है उसमें शहर की भाटिया कॉलोनी, विकास नगर कॉलोनी व एक बेनाम कॉलोनी शामिल है। इन तीन कॉलोनियों में कॉमर्शियल एरिया व खाली प्लॉट ज्यादा होने के कारण इसे रद्द किया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद अब बची 10 कॉलोनियों के लिए प्रस्ताव भेजा जिला योजनाकार कार्यालय के माध्यम से मुख्यालय भेजा गया है। बता दें कि शुरू में 16 अवैध कॉलोनियों के चिह्नित किया गया था। जिसमें से तीन कॉलोनियां परिषद की सीमा से बाहर होने के कारण प्रस्ताव को रद्द कर दिया था। अब तीन और कॉलोनियों के प्रस्ताव को रद्द किया है। परिषद का मानना है कि इन 10 कॉलोनियों में इस बार आपत्ति लगने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

परिषद द्वारा पहले 16 अवैध कॉलोनियों की सूची भेजी गई। इसमें से तीन परिषद की सीमा से बाहर होने के कारण इसे रद्द किया गया। बाद में 13 की सूची भेजी गई तो इसमें फिर से तीन कॉलोनियों को रद्द किया गया। दो बार ऐसा हो चुका है। वहीं दस्तावेज में कमी होने के कारण जिला योजनाकार कार्यालय से कई बार फाइल वापिस आ चुकी है। दो महीने पहले जमाबंदी व खेवट निकालवाने के लिए फाइल वापस भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष प्रस्ताव भेजा था
बीते वर्ष नगर परिषद ने 16 कॉलोनियों को वैध करने का प्रस्ताव सरकार के समक्ष भेजा था। इन अवैध कॉलोनियों को वैध करने के प्रस्ताव को लेकर बीते वर्ष नगर परिषद में शहरी स्थानीय निकाय के निर्देशानुसार एक विशेष बैठक बुलाई गई थी। मीटिंग में सभी पार्षदों ने इन अवैध कॉलोनियों को वैध करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी।


ये कॉलोनियां होनी हैं वैध

वैध होने वाली कॉलोनियों में अंबेडकर कॉलोनी, पटेल नगर, न्यू शांति निकेतन, न्यू शांति निकेतन एक्सटेंशन, राम सिंह कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, नंद नगरी, जवाहर नगर एक्सटेंशन पार्ट वन, साईं एड शिव कॉलोनी पार्ट वन एंड टू शामिल हैं। इन कॉलोनियों के स्वीकृत होने के बाद इसमें मूलभूत सुविधाएं सरकार द्वारा प्रदान की जाएंगी।

---------------------
अब 10 कॉलोनियों का प्रस्ताव तैयार करके भेजा गया है। तीन कॉलोनियों में कॉमर्शियल एरिया ज्यादा होने के कारण उनका प्रस्ताव रद्द किया गया है। -
राजा राम, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed