बढ़ी छूट का मिलेगा शहर के 1 लाख लोगों को फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स में छूट की तारीख बढ़ा दी है। अब 31 मार्च तक शहरवासी 25 प्रतिशत छूट के साथ प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा सकते हैं। सरकार इसको लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन भी जारी करेगी। हालांकि स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि जब तक नोटिफिकेशन नहीं मिल जाए हम 28 फरवरी ही छूट का अंतिम दिन मानेंगे। नोटिफिकेशन मिलने केे बाद शहरवासियों को छूट का लाभ दे दिया जाएगा। बता दें कि शहर में करीब 1 लाख 33 हजार प्रॉपर्टी टैक्स देने वाले हैं। अभी करीब 1 लाख लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं किया है। ये लोग अब 31 मार्च तक इस छूट के साथ अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकते हैं।
मोबाइल टीम ने जिला परिषद कार्यालय के 3 लाख 94 हजार रुपये का बकाया टैक्स जमा करवाया है। इसके अलावा होटल, स्कूल सहित कई संस्थानों का टैक्स जमा करवाया गया है। नगर निगम में सोमवार को 29 लाख 28 हजार 870 रुपये टैक्स के रूप में जमा हुए।
प्रॉपर्टी टैक्स 25 प्रतिशत छूट के साथ पहले दिन निगम में शनिवार को 22 लाख 49 हजार तथा रविवार को 19.84 लाख रुपये टैक्स जमा हुआ था। नगर निगम की टीम ने शनिवार, रविवार व सोमवार को अलग अलग स्थानों पर दो काउंटर लगाए। एक मोबाइल टीम शहर में उतारी हुई थी। चौथी टीम नगर निगम कार्यालय में बैठकर लोगों से टैक्स जमा करवा रही थी।
अभी हमारे पास कोई नोटिफिकेशन नहीं आई है। अभी तक तो 28 फरवरी ही छूट का अंतिम दिन है। जब नोटिफिकेशन निगम में आ जाएगी तो आगे निर्धारित समय तक छूट के साथ प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा लिया जाएगा।
- अमन ढांडा, ईओ नगर निगम हिसार