फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Priya Sheoran will represent India in World University Games

Hisar News: वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में प्रिया श्योराण करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Sat, 19 Jul 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 19 Jul 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Priya Sheoran will represent India in World University Games
हिसार। ​खिलाड़ी प्रिया श्योराण। स्वयं

विज्ञापन
सिवानी मंडी। सिवानी की एथलीट प्रिया श्योराण वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता जर्मनी में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में प्रिया एथलेटिक्स के इवेंट डिस्कस थ्रो में दमखम दिखाएगी।
प्रिया का यह पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा। प्रिया बीते एक वर्ष से ओलंपियन सीमा अंतिल पूनिया से प्रशिक्षण ले रही हैं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

सीमा पूनिया ने बताया कि प्रिया मेहनती, अनुशासित और बेहद समर्पित खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि प्रिया की प्रगति उसकी साधना का परिणाम है और आने वाले समय में वह देश के लिए बड़ी उपलब्धि बन सकती हैं। प्रिया के खेल जीवन में उनका परिवार भी मजबूत आधार बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पिता अनूप श्योराण हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं और हरित सिवानी अभियान के माध्यम से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करते हैं। सीमा अंतिल पूनिया स्वयं एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी हैं और आज प्रिया को प्रशिक्षण दे रही हैं।

दादा ईश्वर सिंह श्योराण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हैं। वह आज भी 70 वर्ष की उम्र में प्रतिदिन वाॅलीबाल खेलकर युवाओं को फिटनेस का संदेश देते हैं। मां सुमन, दादी निर्मला और बुआ अधिवक्ता सुमन सहित पूरा परिवार प्रिया की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित है। प्रिया ने बताया कि यदि बेटियों को उचित मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग मिले तो वे किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं। उनका सपना ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतना है।
प्रिया की इस सफलता से सिवानी क्षेत्र में खुशी की लहर है। वह न सिर्फ एक खिलाड़ी हैं बल्कि सैकड़ों बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed