फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Prime Minister's Indian Janaushadhi Kendra started at the railway station

Hisar News: रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister's Indian Janaushadhi Kendra started at the railway station
हिसार। रेलवे स्टेशन पर शुरू हुए  प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र पर दवाई लेते हुए। संवाद

विज्ञापन
हिसार। रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र खुल चुका है। अब यात्रियों को यहां सस्ते दाम पर दवाइयां मिलेगी। हालांकि अभी यहां पूरी दवाइयां नहीं पहुंची हैं। जल्द ही केंद्र में दवाइयां पहुंचेंगी ताकि यात्रियों को इमरजेंसी में स्टेशन पर दवा उपलब्ध हो सके। केंद्र रात आठ बजे तक खुला रहेगा।
भारतीय जनऔषधि केंद्र चलाने वाले विपिन का कहना है कि एक सप्ताह पहले ही जनऔषधि केंद्र खोला गया है। बुधवार को दवाइयों के ऑर्डर दिए गए हैं। दरअसल, रेलवे स्टेशन के पास अभी तक कोई मेडिकल स्टोर नहीं था। ऐसे में दवाइयां लेने के लिए लोगों को रेडक्रॉस मार्केट या फिर पुरानी सब्जी मंडी चौक जाना पड़ रहा था। इससे उनका समय बर्बाद होता था। वहीं उन्हें आने-जाने में परेशानी हो रही थी। मगर अब यात्रियों को देखते हुए केंद्र शुरू किया जा चुका है। रेलवे स्टेशन परिसर में ही यात्रियों को सभी प्रकार की दवाइयां मिल सकेगी।
विज्ञापन

--------------------
रोजाना 50 से ज्यादा ट्रेनों का आवागमन
रेलवे स्टेशन से रोजाना 50 से ज्यादा ट्रेनों का आवागमन होता हैं। इनमें कई एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल हैं। कई लंबी दूरी की ट्रेनें हिसार से ही होकर गुजरती हैं। रेलवे स्टेशन पर रोजाना 10 हजार से ज्यादा यात्रियों का आवागमन रहता हैं। ऐसे में अब इमरजेंसी के दौरान यात्रियों को दवाइयां लेने में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
अभी केंद्र खोला ही है। प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र पर मिलने वाली सभी दवा उपलब्ध रहेगी। रात आठ बजे तक केंद्र खुला रहेगा।
- विपिन, संचालक, प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed