फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   President's visit...security will be tight, every nook and corner will be monitored

Hisar News: महामहिम का दौरा.....सुरक्षा चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
President's visit...security will be tight, every nook and corner will be monitored
हिसार -डीसी अनीश यादव, एसपी सावन कुमार शशांक राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर निरीक्षण करते हुए। - फोटो : 1
हिसार। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 10 मार्च को प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। सुरक्षा से लेकर अन्य प्रबंधों को पुख्ता करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। शनिवार को सुरक्षा संबंधी रिहर्सल की गई। एसपी शशांक कुमार सावन ने पुलिस अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट, गुरु जम्भेश्वर विज्ञान विश्विद्यालय, प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय परिसर का जायजा लिया। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। नौ आईपीएस के अलावा 26 डीएसपी, 2000 जवान तैनात किए जाएंगे। रविवार को जीजेयू में दीक्षांत समारोह की फाइनल रिहर्सल की जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रपति जीजेयू के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। इस दौरे के मद्देनजर अधिकारियों ने राष्ट्रपति के रूट प्लान के संबंध में विचार विमर्श करने के साथ ही रूट पर एंट्री और एग्जिट रास्तों की समीक्षा की। एसपी ने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वे 10 मार्च को एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। यहां से सड़क मार्ग के जरिये जीजेयू पहुंचेंगी। दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के बाद बालसमंद रोड स्थित प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति का काफिला जिन-जिन मार्गों से गुजरेगा, उन पर स्थित ऊंचे भवनों को चिन्हित किया गया है। इन पर पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी। कार्यक्रम स्थल के आस-पास अवैध पार्किंग वर्जित रहेगी। कार्यक्रम स्थल पर पासधारकों को ही प्रवेश करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
रिहर्सल के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस की आधिकारिक मेस में सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रिहर्सल के दौरान सामने आईं कमियों पर चर्चा की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही मिलने संबंधित पुलिसकर्मियों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल, लाॅज, धर्मशाला की जांच करेगी पुलिस
पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रबंधकों को लगातार गश्त करने के अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अपने-अपने क्षेत्र के होटल और लॉज की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर आमजन को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए यातायात व्यवस्था भी सुचारू रखने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी संभालेंगे व्यवस्था

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे के मद्दनेजर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। डीसी अनीश यादव ने नोडल अधिकारियों को किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, सुरक्षा की बात हो या फिर दूसरे प्रबंधों की, हर पहलू पर संबंधित नोडल अधिकारी बारीकी से नजर रखें। सुरक्षा के लिए सहायक निदेशक रवि सेठी, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, हांसी पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक दीपक, अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा, एसीयूटी कनिका गोयल सहित तमाम विभागों के अधिकारियों से चर्चा की।

परीक्षार्थी समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे


उपायुक्त अनीश यादव ने राष्ट्रपति के 10 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर बोर्ड की परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को सचेत किया है। उन्होंने कहा कि इस दिन कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। परीक्षार्थियों से अपील है कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। उधर, जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप नरवाल ने बताया कि देरी से बचने के लिए परीक्षार्थी 10 बजे तक अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाएं। उन्होंने परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। ताकि स्टाफ भी समय से पहले पहुंच जाएं।
इन परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को किया सतर्क
आर्य नगर-1 राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल
हिसार-8 राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुशीला भवन के पास
हिसार-17 महाराजा अग्रसेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल अनाज मंडी
हिसार-26 (बी-2) पीजीएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पड़ाव चौक
हिसार-55 वाणी एवं श्रवण बाधित व्यक्तियों के लिए कल्याण केंद्र
हिसार-3 (बी-1) सीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक डीएन कॉलेज
हिसार-14 (बी-1) गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऋषि नगर
हिसार-18 (बी-1) जेएन आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस स्टैंड
हिसार-38 (बी-2) श्री देवी भवन हाई स्कूल देवी भवन मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed