फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Prepare according to the blue print of important topics, solve MCQs as much as possible.

Hisar News: महत्वपूर्ण टॉपिक्स की ब्लू प्रिंट के मुताबिक तैयारी करें, एमसीक्यू को ज्यादा से ज्यादा हल करें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Prepare according to the blue print of important topics, solve MCQs as much as possible.
हिसार। सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो रही हैं। चूंकि परीक्षा में महज दो दिन बचें हैं, ऐसे में बच्चों को केवल रिविजन पर ही फोकस करना चाहिए। विषयों के महत्वपूर्ण टॉपिक्स की ब्लू प्रिंट के मुताबिक तैयारी करें। एमसीक्यू को ज्यादा से ज्यादा हल करना चाहिए। ये अच्छे अंक दिलाने में बेहद मददगार होते हैं। इसके लिए एनसीईआरटी के साॅल्वड प्रश्न पत्र और पिछले सालों के पेपर भी देख लेने चाहिए। परीक्षा का जरा भी तनाव लेने से बचें और जैसी तैयारी है उसके मुताबिक आत्मविश्वास से पेपर दें। किसी विषय से संबंधी कोई उलझन है तो अध्यापकों की मदद लें। आइये जानते हैं 10वीं के सोशल साइंस और 112वीं कामर्स में अकाउंटेंसी के विशेषज्ञ की राय में कैसे करें इन विषयों की तैयारी।
विज्ञापन

टीर्चस टिप्स



कक्षा 10वीं में सामाजिक अध्ययन (इतिहास, नागरिक शास्त्र) के सिलेबस को अच्छी तरह समझें और ब्लूप्रिंट को ध्यान में रखते हुए कम से कम 5 साल पुराने प्रश्न पत्र हल करें। सीबीएसई द्वारा दिए गए मानचित्रों का अभ्यास करें। क्लास में करवाए गए छोटे नोट्स पढ़े व उन्हें रटने की बजाय समझें। समय प्रबंधन करें, उत्तर लिखने की प्रैक्टिस करें ताकि निर्धारित समय में पेपर पूरा कर सकें। प्रश्न के अनुसार ही उत्तर दें, अनावश्यक बातें न लिखें। आवश्यकतानुसार उदाहरण दें और उत्तर सीमा का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन


-सुनिता कश्यप, सोशल साइंस शिक्षिका, सुखराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल।
तनाव मुक्त रहकर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा के विद्यार्थी समय का सदुपयोग करते हुए समय सारणी का अनुसरण करें। विषय अध्यापक से अवश्य संपर्क बनाए रखें, किसी भी टॉपिक में परेशानी हो तो सहायता लें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे। बीच-बीच में थोड़ा ब्रेक लेते हुए अध्ययन करें। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को जरूर हल करें और नोट्स का रिविजन करें। अकाउंटेंसी के पेपर में सही फॉर्मेट का ध्यान रखें । - नीलम देवी,वाणिज्य शिक्षिका, मोगा देवी मिंडा मेमोरियल स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed