फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Preparations underway to allot a canteen to the self-help group.

Hisar News: स्वयं सहायता समूह को कैंटीन देने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to allot a canteen to the self-help group.
हिसार। शहर के प्रमुख और व्यस्त पर्यटन स्थल टाउन पार्क की कैंटीन का संचालन महिला स्वयं सहायता समूह को सौंपने की तैयारी है। नगर निगम प्रशासन ने रेट अप्रूवल के लिए फाइल मंडल आयुक्त को भेजी हुई है। योजना के तहत पार्क में आने वाले लोगों को स्वच्छ, शुद्ध और पौष्टिक खानपान उपलब्ध कराने के साथ महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक स्वावलंबन का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


टाउन पार्क शहर के पसंदीदा स्थलों में शामिल है। सामान्य दिनों में यहां प्रतिदिन तीन से चार हजार लोगों की आवाजाही रहती है, जबकि रविवार और अवकाश के दिनों में संख्या और बढ़ जाती है। करीब एक साल पहले नगर निगम ने 14 करोड़ रुपये की लागत से पार्क का कायाकल्प कराया था। इसके बाद यह प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हुआ है। रंग-बिरंगे फव्वारे, आधुनिक लाइटिंग और सैर के लिए बना शानदार वॉक-वे ट्रैक लोगों को आकर्षित करता है।
विज्ञापन


फास्ट फूड से पौष्टिक व्यंजन तक मिलेंगे

अधिकारियों के अनुसार कैंटीन संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिलने से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। महिलाएं कैंटीन में फास्ट फूड के साथ घर जैसा शुद्ध और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराएंगी। इससे महिलाओं को अपनी कुशलता दिखाने का मंच मिलेगा और पार्क में आने वाले परिवारों को स्वच्छ व सुरक्षित माहौल में गुणवत्तापूर्ण खानपान की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के टाउन पार्क की कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को देने पर विचार चल रहा है। आयुक्त ने भी इस पर सहमति जताई है। जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।

- प्रवीन पोपली, मेयर, नगर निगम हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article