फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Preparations completed for the joint conference on the subject of change in healthcare management to send students for research: VC

स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन में परिवर्तन विषय पर होने वाले संयुक्त सम्मेलन की तैयारियां पूरी : वीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Preparations completed for the joint conference on the subject of change in healthcare management to send students for research: VC
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस (एचएसबी) की ओर से भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए-हरियाणा) के सहयोग से होने वाले विकसित भारत-2047 के लिए स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन में परिवर्तन: हितधारक सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह सम्मेलन 7 फरवरी को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं के विचार-विमर्श होंगे। सम्मेलन में स्वास्थ्य प्रबंधन के नवीन मॉडल, स्वास्थ्य नीति और शासन, डिजिटल परिवर्तन, मानव संसाधन प्रबंधन, टिकाऊ स्वास्थ्य अवसंरचना और सार्वजनिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नवाचार एवं प्रबंधन सुधार समय की आवश्यकता है। यह सम्मेलन न केवल स्वास्थ्य प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श का अवसर देगा। एचएसबी के निदेशक प्रो. विनोद कुमार बिश्नोई व डीन प्रो. कर्मपाल नरवाल ने कहा कि हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस शिक्षा एवं उद्योग जगत के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति: भविष्य की राह विषय पर होने वाली पैनल चर्चा की अध्यक्षता आईएमए हरियाणा शाखा-2024 के अध्यक्ष डॉ. अजय महाजन करेंगे। स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा के डॉ. मनीष बंसल सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे व विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई कार्यक्रम के संरक्षक होंगे। इस अवसर पर आईएमए हरियाणा शाखा के अध्यक्ष डॉ. महावीर जैन और नागरिक अस्पताल हिसार की सीएमओ डॉ. सपना गहलावत को सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसके अतिरिक्त उजाला सिग्नस अस्पताल के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. सुचिन बजाज इस सत्र के मुख्य वक्ता होंगे। जीजेयू के कुलसचिव डॉ. विजय कुमार विशेष अतिथि के रूप में सम्मेलन में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed