{"_id":"68decddc06a55e9b760c583c","slug":"potholes-on-nh-52-nhai-orders-toll-company-to-repair-them-hisar-news-c-21-hsr1020-722332-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एनएच-52 में बने गड्ढे, एनएचएआई ने टोल कंपनी को दिए ठीक कराने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एनएच-52 में बने गड्ढे, एनएचएआई ने टोल कंपनी को दिए ठीक कराने के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 52 पर गांव सरसोद में करीब एक महीने पानी का बहाव बंद हो गया है। पिछले एक महीने से इस हाईवे पर लगातार पानी बह रहा था। वीरवार को हाईवे पर थोड़ा बहुत पानी ही नजर आया। हाईवे पर अब भी करीब 500 मीटर के एरिया में गड्ढे बने हुए हैं। इस कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एनएचएआई के अधिकारियों ने टोल कंपनी को जल्द से जल्द सड़क को दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं। टोल कंपनी ने करीब 15 दिन का समय मांगा है। गांव सरसोद को डूबने से बचाने के लिए ग्रामीणों ने हाईवे के बीच बने डिवाइडरों को जेसीबी की मदद से तोड़ कर पानी को निकाला था।
इसमें गांव राजली की ओर से आ रहे पानी को सरसोद में हाईवे से खेड़ी बर्की की ओर निकाला जा रहा था। पिछले करीब एक महीने से पानी लगातार निकल रहा था।
हिसार से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले वाहन चालकों को इस बहते पानी के अंदर होकर ही गुजरना पड़ रहा था। अब गांव राजली की ओर से पानी आना बंद हो गया है। इसके बाद हाईवे पर पानी नहीं निकाला जा रहा। हाईवे पर करीब 500 मीटर के एरिया में रोड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।