फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Postmaster embezzled Rs 41,500 of 3 account holders

Hisar News: 3 खाताधारकों के 41,500 रुपये डकार गया डाकपाल

Sun, 23 Jun 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 23 Jun 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Postmaster embezzled Rs 41,500 of 3 account holders
हिसार। गावड़ डाकघर के एक डाकपाल ने 3 खाताधारकों के 41,500 रुपये अकाउंट में जमा न कर खुद डकार गया। आजाद नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में डाकपाल सूरत सिंह के खिलाफ गबन का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

डाक विभाग प्रबंधन पुलिस को शिकायत देकर कहा कि सूरत सिंह गावड़ डाक घर शाखा में डाकपाल है। उसने गबन किया है। शाखा में जयपाल निवासी गावड़ के नाम से खाता खुला था। खाताधारक ने 16 अगस्त 2018 को डाकपाल सूरत सिंह को खाते में जमा करने के लिए 18,000 रुपये दिए थे। सूरत सिंह ने जमा राशि की खाते की पासबुक में प्रविष्टि करके मोहर लगाकर खाताधारक को वापस दे दी। परंतु वह राशि खुद डकार गया। गांव की जगपति के नाम खाता खुला था। जगपति ने 12 अगस्त 2017 को सूरत सिंह को खाते में जमा करने के लिए 20,000 रुपये दिए थे। मगर वह खुद रकम डकार गया। इसी तरह खाताधारक कमला देवी के 3500 रुपये डकार गया। आजाद नगर थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ गबन का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



चोर का आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

हांसी। सीआईए स्टाफ हांसी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ में तैनात मुख्य सिपाही सुमेर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सैनीपुरा निवासी जसबीर चोरी की मोटरसाइकिल लेकर दयाल सिंह कॉलोनी में आया है। सीआईए स्टाफ ने आरोपी को मोटरसाइकिल सहित काबू कर कागजात के बारे में पूछा तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जांच में पता चला कि यह मोटरसाइकिल थाना सिविल लाइन हिसार क्षेत्र से चोरी हुई थी। इसलिए मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ थाना शहर हांसी में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed