फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Posters of no entry of BJP JJP leaders in Budana village of Hisar went viral, both parties called anti farmers

Hisar: गांव बुडाना में BJP-JJP के नेताओं की नो एंट्री के पोस्टर वायरल, दोनों पार्टियों को बताया किसान विरोधी

Tue, 09 Apr 2024 02:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 09 Apr 2024 02:44 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को देखते हुए किसान संगठनो का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वहीं एक तरफ तो संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से भारतीय जनता पार्टी के सभी उम्मीदवारों का विरोध करने का निर्णय लिया जा चुका है।जजपा नेताओं को जगह-जगह विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Posters of no entry of BJP JJP leaders in Budana village of Hisar went viral, both parties called anti farmers
गांव बुडाना द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर। - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव को देखते हुए किसान संगठनों द्वारा बीजेपी व जेजेपी के नेताओं का बहिष्कार कर दोनों पार्टियों के नेताओं को उलझन में डाला हुआ है। विरोध को देखते हुए पार्टी नेताओं ने ग्रामीण क्षेत्र के दौर भी बंद कर दिए हैं। नारनौंद क्षेत्र के गांव बुडाना गांव में बीजेपी व जेजेपी नेताओं की गांव में घुसने पर प्रतिबंध के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन


लेकिन जब गांव में देखा गया तो गांव बुडाना में इस प्रकार के पोस्टर कहीं पर भी लगे हुए नहीं मिले, यह सोशल मीडिया पर ही वायरल मैसेज चल रहा है। जिसमें लिखा गया है कि गांव बुडाना यह ऐलान करता है कि हमारे गांव में भाजपा व जेजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आना सख्त मना है। बीजेपी शहिद किसानों के हत्यारे और जेजेपी किसान कॉम के गद्दार हैं। यदि फिर भी प्रवेश करते हैं तो जो भी नुकसान होगा खुद जिम्मेवार होंगे। 
विज्ञापन


देश भर में लोकसभा चुनाव को देखते हुए किसान संगठनो का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वहीं एक तरफ तो संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से भारतीय जनता पार्टी के सभी उम्मीदवारों का विरोध करने का निर्णय लिया जा चुका है। किसान संगठनों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को हारने वाले प्रत्याशियों का सहयोग करने की अपील भी की जा रही है। प्रदेश भर के लोगों ने भाजपा और जेजेपी के नेताओं का गांव में प्रवेश पर बैन लगा दिया है। गांवों में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे भाजपा प्रत्याशियों को जगह-जगह विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


5 अप्रैल को पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव का दौरा कर रहे थे। उसी दौरान सबसे पहले गांव नाड़ा में दुष्यंत चौटाला को किसानों द्वारा काले झंडे दिखाकर विरोध किया गया और किसानों ने गांव के बाहर ही उनकी गाड़ी को रोककर उनको पैदल ही गांव जाने के लिए मजबूर कर दिया था।


उसके बाद गांव गामड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को घुसने ही नहीं दिया गया था और देर शाम गांव खानपुर व सिंधड़ मैं भी उनको नहीं घुसने दिया गया था। विरोध के चलते डाटा गांव का कार्यक्रम उनको रद्द करना पड़ा था। वही हिसार लोकसभा से बनाए गए भाजपा प्रत्याशी भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला को भी कई गांवों में विरोध का सामना करना पड़ा था। विरोध को देखते हुए भाजपा प्रत्याशियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के दौरे बंद कर शहरी क्षेत्र के दौरे शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed