Hindi News
›
Haryana
›
Hisar News
›
Poor material was installed on the boundary wall of the pond in Ghirai, the villagers stopped the work, the contractor admitted his mistake.
{"_id":"65b2a06b38f98b08a708f108","slug":"poor-material-was-installed-on-the-boundary-wall-of-the-pond-in-ghirai-the-villagers-stopped-the-work-the-contractor-admitted-his-mistake-hisar-news-c-21-hsr1020-308718-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: घिराय में तालाब की चहारदीवारी पर लगाई घटिया सामग्री, ग्रामीणों ने काम बंद कराया, ठेकेदार ने मानी गलती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: घिराय में तालाब की चहारदीवारी पर लगाई घटिया सामग्री, ग्रामीणों ने काम बंद कराया, ठेकेदार ने मानी गलती
गांव घिराय में काम बंद कराने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण।
Link Copied
बरवाला। घिराय में तालाब की दीवार में लगाई जा रही सामग्री को लेकर ग्रामीणों ने वीरवार को मौके पर पहुंचकर कर काम बंद करा दिया। सूचना मिलते ही गांव के सरपंच प्रतिनिधि संदीप बूरा मौके पर पहुंचे। ठेकेदार सुंदर सिंह सिसाय भी मौके पर मौजूद मिले। सरपंच प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने ठेकेदार से कहा कि 10 दिन पहले आपको कहा गया था कि इस तरह की सामग्री हम नहीं लगने देंगे। उसके बावजूद भी आप इस तरह की सामग्री को क्यों लग रहे हो। ठेकेदार ने खेद व्यक्त करते हुए अपनी गलती मानी। उन्होंने कहा कि बदलवा कर सामग्री को ठीक करा देंगे। बावजूद उसके ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए कार्य को रुकवा दिया और कहा जब तक दीवार की नींव के अंदर लगाई गई सामग्री को पूरी तरह से हटाकर नई सामग्री बढ़िया तरीके से नहीं लगाई जाती वह काम को नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन
सरपंच प्रतिनिधि संदीप बूरा ने कहा कि 10 दिन पहले जब काम शुरू हुआ था मैंने ठेकेदार को बोल दिया था इस तरह की सामग्री बर्दाश्त नहीं करेंगे। बावजूद उसके नहीं माना इसलिए ग्रामीणों के साथ आकर काम को रुकवा दिया क्योंकि मुझे गांव के लोगों ने मुझे अच्छे काम करने की जिम्मेदारी दी है भला मैं ऐसे काम को बर्दाश्त नहीं करूंगा। ठेकेदार सुंदर सिंह सिसाय ने बताया कि गांव में उनके तीन काम चल रहे हैं ये सभी 55 लाख रुपये के काम हैं। अप्रैल तक काम को पूरा करना है। तालाब की दीवार के इस कार्य में गलती हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।