{"_id":"6772f941852780aca0047a1b","slug":"pooja-malik-and-shashi-scored-3-goals-each-hisar-news-c-21-hsr1020-535198-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पूजा मलिक व शशि ने दागे 3-3 गोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पूजा मलिक व शशि ने दागे 3-3 गोल
Tue, 31 Dec 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
मैच जीतने के बाद हॉकी हॉकी एकेडमी की टीम कोच आजाद मलिक के साथ।
हिसार। लखनऊ के मोहम्मद शहीद हॉकी स्टेडियम में चल रही अस्मिता हॉकी लीग अंडर-21 वुमन फाइनल फेज में सोमवार को हर हाॅकी एकेडमी और स्पोटर्स ऑथरिटी ऑफ गुजरात के बीच मैच खेला गया। इस मैच में हर हाॅकी एकेडमी ने 9-0 से जीत हासिल कर ली। इसी के साथ ही टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
सोमवार को हुए मुकाबले में पूजा मलिक और शशि ने 3-3 गोल किए हैं। वहीं, सावी, भत्तेरी और कीर्ति मलिक ने 1-1 गोल किया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। कोच आजाद मलिक ने बताया कि हर हॉकी एकेडमी में हिसार से दीपिका, निशु, सिमरण, प्रियंका, कीर्ति मलिक, मंजू, अदिति, सीमा, दुर्गा, पूजा मलिक, दीक्षा, भतेरी, हिमांशी, सुप्रिया, कृति, मनीषा, सावी और शशि दमखम दिखा रही है। अब हर हॉकी एकेडमी की टीम क्वार्टर फाइनल में जय भारत हॉकी एकेडमी के साथ भिड़ेगी। मैच बुधवार सुबह 8 बजे होगा।