फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   politics over vijay divas

हुड्डा का गुणगान किया तो मचा हंगामा

Fri, 07 Mar 2014 12:50 AM IST
हिसार।
हिसार। Updated Fri, 07 Mar 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
politics over vijay divas
हांसी। केंद्र की नौकरियों में ओबीसी कोटे में स्थान मिलने पर गुरुवार को जाटों ने मय्यड़ में विजय दिवस मनाया। समारोह के दौरान कई वक्ताओं ने कांग्रेस और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बखान किया तो किसी ने ताऊ देवीलाल की शान में कसीदे पढ़े।
विज्ञापन


आरक्षण का श्रेय कांग्रेस को दिए जाने से सभा में मौजूद कई लोगों ने हंगामा कर दिया। बाद में मंच पर बैठे अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल धारीवाल ने मामले को संभालते हुए किसी भी दल विशेष का नाम नहीं लेने की हिदायत दी।
विज्ञापन


मंच से रणधीर फौजी ने कहा कि जाटों को आरक्षण दिया जाना कोई छोटी बात नहीं है। इसके लिए जाटों को कांग्रेस सरकार का शुक्रिया अदा करना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस का कई बार गुणगान किया। कांग्रेस की हिमायत करने पर नीचे बैठे कई लोगों ने खड़े होकर विरोध करना शुरू कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी विरोध के चलते फौजी को माइक से हटना पड़ा। बाद में सभा में पहुंचे अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा है कि समाज के लोगों की कुर्बानियों की बदौलत ही उन्हें आरक्षण मिल सका है।

जिसकी जहां आस्था, उसे दे वोट : मलिक
यशपाल मलिक ने कहा कि हालांकि आरक्षण की इस मुहिम में तमाम दलों का साथ रहा, लेकिन कांग्रेस सरकार ने आरक्षण दिया है इसलिए उन्हें इसका श्रेय ज्यादा मिलना चाहिए

साथ ही उन्होंने साफ किया कि वे किसी दल विशेष के पक्ष या विपक्ष में कोई फतवा जारी नहीं कर रहे हैं। सैद्धांतिक रूप से जिसकी जहां आस्था है वह वहीं जुड़ा रह सकता है।

कांग्रेस का चुनावी स्टंट : धर्मपाल
समिति के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल धारीवाल ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव आता देख आरक्षण दिया है। सीएम हुड्डा चाहते तो उस वक्त भी आरक्षण दे सकते थे, जब तीन साल पहले आंदोलन को खड़ा किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि हुड्डा ने सिर्फ रोड़ा अटकाने की कोशिशें की हैं

इससे पूर्व कई वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले युवाओं की याद में स्मारक बनाया जाए। इस अवसर पर राजमल धनाना, सुरेश कोथ, महेंद्र पूनिया, कुलदीप लाडवा, रामभगत मलिक, दीपा सरपंच, कृष्ण किरमारा, सूरत सिंह, जोगी राम, दिवान सिंह लाडवा, संतोष पानू, निर्मला दहिया, बिमला व कई अन्य मौजूद थे।

खिलाफत करने वालों को मिलेगा सबक
यशपाल मलिक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जाट आरक्षण के दौरान खिलाफत करने वाले कई नेताओं को सबक मिल चुका है और कई को जनता अब सबक सिखाएगी। दरअसल उनसे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार युद्धवीर ख्यालिया के संबंध में सवाल किया गया था।


ख्यालिया उस वक्त हिसार के उपायुक्त थे और वे उस समय मौके पर ही मौजूद थे जब 13 सितंबर 2010 को मय्यड़ में पुलिस की गोली से एक नौजवान की जान गई थी। मलिक से पूछा गया था कि जाट ख्यालिया के चुनाव को किस तरह से देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed