फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Politics of Haryana: Kumari Selja expressed desire to contest assembly elections

Politics of Haryana: कुमारी सैलजा ने जाहिर की विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा, बोलीं- सीट कौन सी होगी समय बताएगा

Wed, 13 Sep 2023 06:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Sep 2023 06:40 PM IST
सार

हरियाणा के हिसार में कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने जिला अध्यक्षों के लिए गए आवेदनों पर सवाल उठाए। सैलजा बोलीं कि यह कोई सरकारी नौकरी है क्या, जिसके लिए आवेदन लिए जाएं?

विज्ञापन
Politics of Haryana: Kumari Selja expressed desire to contest assembly elections
प्रियंका गांधी के साथ कुमारी सैलजा - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

हरियाणा के हिसार में कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने जिला अध्यक्ष के लिए आवेदन लेने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह कोई सरकारी नौकरी है क्या? जिसके लिए फाॅर्म भरवाए जाएं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष को लेकर उलझा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा विधानसभा चुनाव लड़ने की है। किस सीट से लडूंगी यह समय बताएगा।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत के दौरान बुधवार को कुमारी सैलजा ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक निष्पक्ष नहीं थे। यह सिर्फ दिखावा था। कहां क्या-क्या हुआ सबने देखा है। निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में असंतोष है। जिनकी उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


पर्यवेक्षक देखिए किस तरह के लोग बनाए गए हैं। चार-पांच को छोड़कर पूरी लिस्ट देखिए वो कौन हैं। मेरे अध्यक्ष रहते समय पार्टी के काफी कार्यक्रम कराए गए। उस समय सभी लोग मिलकर काम करते थे, कुछ लोगों को अलग रखा जाता था। उस समय भाजपा का विरोध करने वाले निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मजबूती से लड़ाई लड़ी। उन कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमारी सैलजा ने कहा कि पहले लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करनी चाहिए। राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जब नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हैं तो वो जवाब नहीं दे पाते। हमें पहले केंद्र की सरकार को सत्ता से बाहर करना है। हमें अपने नेताओं के साथ खड़ा होना है। वहां पर आप दोस्ती दिखा दोगे तो लड़ाई कैसे लड़ोगे।


कैसे निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरणा दे पाओगे। इंडिया गठबंधन में इनेलो के शामिल किए जाने पर उन्होंने कहा कि यह फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेताओं को लेना है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से सीएम पद का प्रबल दावेदार बताए जाने पर कहा कि यह पार्टी हाईकमान तय करता है। क्या जरूरत पड़ती है इस तरह की बात कहने की। समर्थक उत्साह में नारे लगा देते हैं। अगर कोई दावेदारी दिखा भी दे तो कोई फर्क नहीं पड़ता है। फैसला हाईकमान को ही लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed