{"_id":"60c7a5488ebc3ec94f24b96b","slug":"politcal-hisar-news-rtk613003993","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने पार्क का किया उद्घाटन, उद्घाटन पत्थर से हटाया विधायक का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने पार्क का किया उद्घाटन, उद्घाटन पत्थर से हटाया विधायक का नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी के लाला हुक्म चंद जैन पार्क के बाद सोमवार को किसानों ने शहीद भगत सिंह पार्क के पुनर्निर्माण का भी उद्घाटन कर दिया। इसके साथ ही दोनों पार्कों के उद्घाटन पत्थर से विधायक का नाम भी किसानों ने हटा दिया।
बता दें कि रविवार को किसानों को सूचना मिली थी कि भाजपा विधायक विनोद भयाना सोमवार को लाला हुक्म चंद जैन पार्क के पुनर्निर्माण का उद्घाटन करेंगे। इसकी सूचना मिलते ही किसान पार्क में पहुंचे और महंत इच्छापुरी के हाथों पार्क का उद्घाटन करा दिया। यही नहीं किसान रात भर पार्क में भी डटे रहे कि कहीं विधायक सुबह-सुबह पार्क में न पहुंच जाएं।
उधर, सोमवार को किसानों को सूचना मिली कि विधायक आज शहीद भगत सिंह पार्क में पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन करेंगे। इस सूचना पर सुबह 10 बजे किसान वहां पहुंच गए। पहले तो किसानों ने पार्क की सफाई की और शहीदों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की। इसके बाद बाबा इच्छापुरी महाराज के हाथों पार्क का भी रिबन कटवाकर उद्घाटन किया। यह पार्क विधायक के आवास से लगभग 100 मीटर की दूरी पर ही है।
विज्ञापन
किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष कुलदीप खरड़ ने कहा कि जब तक नए कृषि कानून रद्द नहीं किए जाते, तब तक भाजपा के नेताओं का विरोध जारी रहेगा। जहां पर भी भाजपा-जजपा नेताओं का सरकारी कोई कार्यक्रम होगा तो वे उसका डटकर विरोध जताएंगे।