{"_id":"67d328c6d7cfccd0b3010ad4","slug":"policemen-will-check-drunk-people-with-the-help-of-alcohol-sensor-machine-hisar-news-c-21-hsr1020-584659-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शराब पीकर घूमने वालों की अल्कोसेंसर मशीन से जांच करेंगे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शराब पीकर घूमने वालों की अल्कोसेंसर मशीन से जांच करेंगे पुलिसकर्मी
Fri, 14 Mar 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 14 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
हांसी में वाहन चालक से पूछताछ करती पुलिस।
हांसी। फाग पर शहर में शराब पीकर घूमना भारी पड़ सकता है। क्योंकि पुलिस ने अल्कोसेंसर मशीन के साथ अपनी तैयारी पूरी की। फाग पर शहर में शराब पीकर घूमने वालों की अल्कोसेंसर मशीन से जांच की जाएगी। वहीं शहर में होली पर माहौल न बिगड़े इसके लिए पुलिस ने 16 नाके लगाए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए थाना प्रभारियों व पुलिस अधिकारियों ने वीरवार को होली के दिन भी बाजारों में पैदल गश्त की।
पुलिस ने उमरा गेट, बडसी गेट, तिकोना पार्क, जींद चौक, आंबेडकर चौक, लघुसचिवालय, जींद चुंगी सहित 16 नाके लगाए हैं। दिन भर नाकों पर वाहनों की जांच की गई। हर नाके पर चार से आठ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा सदर, शहर व यातायात थाना के अलावा पुलिस की विभिन्न टीमें बाजारों में लगातार गश्त पर रहेंगी। संदिग्ध दिखने वालों की जांच की जाएगी। वहीं लोगों फाग के लिए तरह-तरह के रंगों की खरीद की। हालांकि कपड़े व अन्य बाजारों में भीड़ नहीं दिखी। केवल रंगों व मिठाई की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ दिखी। भीड़ को देखते हुए चौक चौराहों पर पुलिस की टीमें तैनात रही। वहीं शाम को पुलिस अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ बाजारों में पैदल गश्त की। साथ ही लोगों को संदेश दिया कि फाग के दिन आपस में विवाद न करें, बल्कि आपसी विवाद को भुलाएं।
फाग के दिन लड़ाई-झगड़े के मामले भी सामने आते हैं। ऐसी स्थिति में घायलों के उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। अस्पताल में इमरजेंसी में एक मेडिकल ऑफिसर तैनात रहेगा। इसके अलावा दो नर्सिंग ऑफिसर व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। किसी भी स्थिति में जरूरत पड़ने पर अन्य चिकित्सकों व नर्सिंग स्टॉफ को बुलाया जाएगा। इसके अलावा दमकल विभाग के कर्मचारी भी रिजर्व में रहेंगे।