फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police took over the defense of the city spent the night on the streets

एसपी ने संभाली शहर की सुरक्षा रात सड़कों पर गुजारी

Fri, 31 Oct 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 31 Oct 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
Police took over the defense of the city spent the night on the streets

जिले के नागरिकों के दिलों में बैठी दहशत को कम करने के लिए पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता ने बुधवार की पूरी रात सड़कों पर गुजारी।

विज्ञापन


उन्होंने रात को हिसार जिले की सड़कों पर गश्त के बाद कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की। पुलिस ने लूट का शिकार बने अग्रोहा, आदमपुर के पेट्रोल पंपों के आसपास के एरिया को विशेष तौर पर निगरानी में रखा।

जिले में काफी लंबे समय से कई अप्रिय घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हाल ही में हुई पेट्रोल पंपों पर लूट ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया था।
विज्ञापन


लूट की घटनाओं ने जिले के लोगों में भय व्याप्त कर दिया था। अग्रोहा और आदमपुर क्षेत्र में दो दिन में सात पेट्रोल पंपों पर लूट की घटनाएं हुईं।

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक का काम संभालने के बाद नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ने बुधवार की रात सड़कों पर गुजारी।

एसपी सतेंद्र गुप्ता ने अपनी टीम के साथ हांसी, अग्रोहा, आदमपुर क्षेत्र में निरीक्षण किया। जिले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने 65 के करीब नाकों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पीसीआर और राइडरों की ड्यूटियां भी शिफ्टों में लगाई गई, ताकि जिले में होने वाली लूट की घटनाओं पर काबू पाया जा सके। इसलिए पुलिस को रात को गश्त लगाते हुए देखा जा सकता है।

यहां तक कि दिन ढलने के साथ ही पुलिस की शहर मेें गश्त बढ़ जाती है। भीड़ वाले इलाकों में पुलिस प्रशासन द्वारा गश्त तेज कर दी गई है। 

एसपी सतेंद्र गुप्ता बुधवार रात्रि करीब 11 बजे अपने घर से निरीक्षण के लिए निकले। शहर के बीचों-बीच होते हुए सबसे पहले अग्रोहा पहुंचे।

वहां पर उन्हें अग्रोहा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके पश्चात वह हिसार सदर थाने का निरीक्षण करते हुए हांसी गए और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की।

इसके पश्चात वह शहर आए और शहर के हर नाके की जांच की। इस दौरान उन्होंने पुलिस को मुस्तैदी से अपने काम करने की सलाह दी।

हर संदिग्ध को रोककर जांच करने को कहा। इसके बाद बृहस्पतिवार अल सुबह चार बजे वह अपने घर वापस आए। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात को भी अभियान चलाया जाएगा।

दिन-रात जुटी तलाश में पुलिस
पेट्रोल पंप लूट पुलिस के लिए सबसे बड़ी समस्या बन गई है। इसलिए पुलिस दिन-रात लूट के आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

ऐसे में पुलिस ने कई संदिग्धों की निशानदेही भी की है। इन सभी लोगों की जांच की जा रही है। ऐसे में देखना यह है कि हिसार पुलिस की दिन-रात की मेहनत कब रंग लाती है।


पुलिस की स्पेशल टीम इस पेट्रोल पंप लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है।
हर संदिग्ध पर रहेगी नजर : एसपी
एसपी सतेंद्र गुप्ता का कहना है कि पुलिस दिन-रात मुस्तैदी से अपने काम में लगी हुई है और हर संदिग्ध पर पुलिस की नजर रहेगी। इसी के चलते पुलिस बृहस्पतिवार रात को पुलिस का अभियान चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed