{"_id":"641351b803eb27f6e009cb84","slug":"police-stopped-sdo-of-electricity-corporation-for-vehicle-checking-connection-of-police-station-was-cut-down-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सुबह बिजली निगम के SDO को वाहन चेकिंग के लिए रोका, दोपहर बाद बिल बकाया होने पर काट दी थाने की लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सुबह बिजली निगम के SDO को वाहन चेकिंग के लिए रोका, दोपहर बाद बिल बकाया होने पर काट दी थाने की लाइट
Thu, 16 Mar 2023 10:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अग्रोहा, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अग्रोहा, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 16 Mar 2023 10:58 PM IST
सार
शाम तक थाना गहरे अंधेरे में डूबा था। पुलिस कर्मियों को टार्च की रोशनी में काम करना पड़ रहा था।हरियाणा के हिसार में अग्रोहा थाने का मामला है। बिजली निगम में एसडीओ ने थानेदार पर आधे घंटे तक परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अग्रोहा थाना
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के हिसार जिले के अग्रोहा में गुरुवार को वाहन चेकिंग के लिए बिजली निगम के एसडीओ को आधे घंटे तक रोकना अग्रोहा पुलिस को उल्टा पड़ गया। देर से ऑफिस पहुंचे एसडीओ के निर्देश पर दोपहर बाद दो महीने का 6200 रुपये बिल बकाया होने के चलते थाने की बिजली सप्लाई काट दी गई। इसके चलते देर शाम तक थाना गहरे अंधेरे में डूबा था। पुलिस कर्मियों को टार्च की रोशनी में काम करना पड़ रहा था। हालांकि थाना प्रभारी का कहना है कि बकाया जमा कर दिया गया है और बिजली आपूर्ति सुचारू है।
विज्ञापन
गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे अग्रोहा पुलिस चौक पर वाहन चेकिंग अभियान के लिए नाका लगाकर खड़ी थी। इस दौरान बिजली निगम अग्रोहा के एसडीओ रविंद्र सिंह ऑफिस जा रहे थे। एसडीओ ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने गाड़ी रुकवा ली, जबकि उन्होंने सीट बेल्ट लगा रखी थी।
विज्ञापन
अपना परिचय देने व गाड़ी के कागजात पूरे होने के बाद भी थाना प्रभारी ने उनसे गाड़ी से नीचे उतरकर आरसी दिखाने को कहा। एसडीओ गाड़ी से उतरे व कागज भी दिखाया, फिर भी नहीं छोड़ा गया। एसडीओ का कहना है कि थाना प्रभारी ने धौंस दिखाते हुए कहा कि ट्रैफिक के बहुत सारे रूल होते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान करीब आधा घंटे तक उन्हें रोके रखा गया। एसडीओ ने ऑफिस पहुंचकर थाने के बिजली बिल चेक किया तो दो महीने का 6200 रुपये पेंडिंग था। इसके बाद एसडीओ टीम के साथ थाने पहुंचे और बिजली का मीटर उखाड़ दिया।
थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि करीब पांच हजार का बिल बकाया था, जिसे जमा करा दिया गया है। थाने की सप्लाई सुचारू रूप से चल रही है।