{"_id":"38525124010e53786ee5926e3542a5e8","slug":"police-stations-will-be-on-the-streets-at-night-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रात को थानों में नहीं सड़कों पर रहेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रात को थानों में नहीं सड़कों पर रहेगी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Thu, 30 Oct 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लगातार हो रही लूट, डकैती, स्नेचिंग सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नए एसपी गंभीर नजर आए।
विज्ञापन
एसपी सतेंद्र गुप्ता ने पदभार संभालते ही पहले दिन ही नाइट डोमिनेशन का निरीक्षण किया। अभी तक थाना-चौकियों में बैठकर आराम फरमा रहे पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रात को चौक-चौराहों पर सुरक्षा करते नजर आएंगे।
एसपी सतेंद्र गुप्ता बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध पर रोक लगाना और उसे खत्म करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। पुराने मामलों को सुलझाने के लिए भी उन्होंने नई रणनीति से काम करने की बात कही।
विज्ञापन
पहले ही दिन रात्रि को सड़कों पर निकली पुलिस
एसपी गुप्ता ने कहा कि पहले ही दिन पुलिस की नाइट डोमिनेशन चली। जिले भर की 60-70 प्रतिशत पुलिस सड़कों के चौक-चौराहों पर सुरक्षा करती नजर आई।
रात में गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग प्रक्रिया भी जारी रही। जिले भर के मुख्य मार्गों पर नाके लगाए गए। स्वयं एसपी ने नाइट डोमिनेशन का रात में निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
तीन-चार पुलिस कर्मचारी ही रहेंगे थानों में
एसपी सतेंद्र गुप्ता ने कहा कि नाइट डोमिनेशन लगातार जारी रहेगी। गुप्ता ने कहा कि पुलिस का प्लान है कि रात्रि में थानों में केवल तीन या चार कर्मचारी ही रहेंगे। इसके अलावा अलग-अलग टाइमिंग में सड़कों पर ड्यूटी देंगे।
बढ़ाई जाएगी गश्त, सिविल लाइन में विशेष नजर
एसपी सतेंद्र गुप्ता ने कहा कि शहर में स्नेचिंग के मामले भी काफी रहे हैं। पुलिस की प्लानिंग अनुसार गश्त बढ़ाई जाएगी। हर क्षेत्र में गश्त का समय निर्धारित किया जाएगा, जिसमें समय पर फेरबदल भी होता रहेगा।
उन्होंने कहा कि जहां तक उन्हें पता चला है कि सिविल लाइन एरिया में स्नेचिंग की वारदात ज्यादा होती रही है, इस एरिया में पुलिस की विशेष नजर रहेगी।