{"_id":"6261a7991fdd240304406773","slug":"police-searched-50-parking-points-in-the-city-hisar-news-hsr6296945154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने शहर में तलाशे 50 पार्किंग प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने शहर में तलाशे 50 पार्किंग प्वाइंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। शहर की सड़कों पर लगने वाले जाम से शहरवासियों को निजात दिलवाने और पार्किंग के लिए वीरवार को आईजी राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु सड़कों पर उतरे। पूरे शहर का दौरा कर पुलिस ने करीब पचास जगह पार्किंग के लिए चयनित की। पार्किंग स्थल बनाने के लिए प्लानिंग तैयार की जा रही है।
दुकानों के बाहर पार्किंग बॉक्स बनाए जाएंगे
उप पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु ने बताया कि शहर में करीब पचास जगहों को पार्किंग के लिए चयनित किया है। उन सभी जगहों पर आज दौरा कर स्थिति का जायजा लिया गया। आईजी राकेश कुमार आर्य और पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने खुद मौके पर खड़े होकर वहां पर समय बिताया और वहां के हालात जाने। उन्होंने बताया कि अक्सर देखने में आता है कि पार्किंग की सही व्यवस्था न होने के कारण दुकानों के बाहर सड़कों और मुख्य मार्गों पर जाम लगा रहता है। जाम से निजात दिलाने के लिए पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं। दुकानों के बाहर पार्किंग बॉक्स बना दिए जाएंगे। वहां पर ये सुनिश्चित किया जाएगा कि कौन से वाहन की पार्किंग होगी। दुपहिया वाहन और गाड़ियों के लिए अलग-अलग पार्किंग बॉक्स बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शहर के रेड स्क्वेयर मार्केट, ग्रीन स्क्वेयर मार्केट, तलाकी गेट, गणेश मार्केट, पीएलए, डाबड़ा चौक, पुष्पा कांप्लेक्स, जिंदल चौक का दौरा किया गया।
यहां-यहां लगता है जाम
शहर के मुख्य मार्ग पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। दोपहर हो या फिर शाम हमेेशा जाम लगा रहा है। शहर के मुख्य मार्ग पर सनसिटी से लेकर जिंदल चौक तक, डाबड़ा चौक के पास, टाउन पार्क के पास से कैंप चौक तक, बीकानेर चौक से बस स्टैंड तक जाम की स्थिति बनी रहती है। पुलिस अधीक्षक के आवास के सामने कई बड़े शोरूम है। वहां पर पार्किंग की कोई व्यवस्था न होने के कारण लोग सड़क किनारे वाहन खड़े कर देेते हैं ऐसे में जाम लगा रहता है। यहीं हाल कैंप चौक से लेकर मटका चौक तक रहता है। यहां पर भी लोग सड़क किनारे वाहन पार्क कर देते हैं। जिला और पुलिस प्रशासन के सामने जाम से निपटना एक चुनौती बनी रहती है। शहर में भी पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण शहरवासियों को समस्या का सामना करना पड़ता है।