फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police School Program: Learning Safety... Daughters Are Not Silent Against Crime, Be Strong

पुलिस पाठशाला कार्यक्रम : सुरक्षा की सीख...अपराध के खिलाफ बेटियां मूक नहीं, मजबूत बनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Police School Program: Learning Safety... Daughters Are Not Silent Against Crime, Be Strong
विद्या​र्थियों को संबो​धित करतीं डीएसपी प्रिया शर्मा। 
हिसार। डीएसपी (प्रशिक्षु) प्रिया शर्मा ने बताया कि अगर आप किसी अपराध का शिकार हों तो उसे छुपाएं नहीं, बल्कि हिम्मत दिखाकर तुरंत पुलिस या अभिभावकों को सूचित करें। उन्होंने शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से श्रीदेवी भवन हाई स्कूल में आयोजित पुलिस पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

डीएसपी प्रिया शर्मा ने कहा कि अपराध की जानकारी समय पर देने से नुकसान कम होता है, जबकि इसे छुपाने पर अपराधी अधिक नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों से दूर रहने और यदि कोई नशा बेचता या प्रेरित करता है तो पुलिस को सूचना देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पुलिस जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखती है।
विज्ञापन

साइबर सुरक्षा पर विशेष ध्यान
डीएसपी ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए। उन्होंने कहा कि अंजान व्यक्तियों से फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और सोशल मीडिया पर उनसे बातचीत न करें। अगर कोई आपकी फोटो से छेड़छाड़ कर ब्लैकमेल करता है, तो तुरंत अभिभावकों या पुलिस को सूचित करें। किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करें और अपनी निजी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें। डीएसपी ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने की भी सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना लाइसेंस न चलाएं वाहन

यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए डीएसपी ने कहा कि बिना लाइसेंस के वाहन न चलाए। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल अवश्य करें। अगर आप अपने माता-पिता के साथ सफर कर रहे हैं तो उन्हें भी इस बारे में जागरूक करें।

ओटीपी और वित्तीय सुरक्षा
उन्होंने चेताया कि मोबाइल पर अंजान व्यक्ति के कहने पर कभी भी अपने ओटीपी साझा न करें। बैंक अधिकारी कभी भी कॉल करके ओटीपी नहीं मांगेंगे। यह जानकारी माता-पिता के साथ साझा करना आवश्यक है। कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य रचना गुप्ता, मेघा गोयल, राखी गर्ग, अनीता, सरिता और लीलावंती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed