फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police raids in three states in extortion case of Rs 50 lakh

Hisar News: 50 लाख की रंगदारी मामले में तीन राज्यों में पुलिस ने दी दबिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Police raids in three states in extortion case of Rs 50 lakh
हिसार। रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित एमिनेंट मॉल में मिराज सिनेमा संचालक से चिट्ठी फेंक कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस की तीन टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान, दिल्ली, पंजाब में दबिश दी। कुछ मोबाइल लोकेशन को ट्रैस किया गया है। पुलिस की दो पीसीआर अब भी मॉल के बाहर तैनात हैं। कुछ पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

250 सीसीटीवी कैमरों की जांच कर चुकी है पुलिस
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गत 12 जनवरी शाम को मिराज सिनेमा के सामने फायर कर चिट्ठी फेंक कर संचालक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ,एसपी राजेश मोहन पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पांच टीमों का गठन किया था। पुलिस ने सिनेमा के सामने और पीछे लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। उसके बाद पुलिस को कोई फुटेज नहीं मिली थी। पुलिस अभी तक करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की जांच कर चुकी है। पुलिस ने इस एरिया के मोबाइल डंप भी लिए थे। अब पुलिस को कुछ अहम सुराग लगे हैं। इसमें आरोपियों की पहचान हो चुकी है। पुलिस इस मामले में जल्द खुलासा कर सकती है। इस मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed