फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police picked up 5 people including councilor, Congress and AAP demonstrated in the police station

Hisar News: पुलिस ने पार्षद सहित 5 लोगों को उठाया, कांग्रेस तथा आप ने थाने में किया प्रदर्शन

Thu, 07 Sep 2023 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 07 Sep 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
Police picked up 5 people including councilor, Congress and AAP demonstrated in the police station
हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गांव सातरोड में जन संवाद कार्यक्रम से पहले वीरवार की सुबह पुलिस ने निगम पार्षद अमित ग्रोवर, हिसार संघर्ष समिति व सेक्टर 16-17 प्रधान जितेन्द्र श्योराण, अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के हिसार जिला प्रधान दलजीत पंघाल , आम आदमी पार्टी के युवा विंग जिला अध्यक्ष विरेंद्र नरवाल, मनोज राठी को उठा लिया। इन सभी को सिविल लाइन व अर्बन एस्टेट थाना में रखा गया। जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्बन एस्टेट चौकी में प्रदर्शन कर विरोध जताया। आम आदमी पार्टी प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर 9-11 के थाने में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हिसार संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण ने कहा मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम को भाजपा का स्वाद कार्यक्रम बना दिया गया है। मुख्यमंत्री के समक्ष बात रखने से पहले ही असंवैधानिक तौर पर उन्हें गिरफ्तार कर आमजन की आवाज को दबाने का काम किया गया। कार्यक्रम केवल भाजपा के चाटुकारों तक सीमित होकर रह गया है। हम मुख्यमंत्री के समक्ष शहर की सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दे उठाना चाहते थे। सुबह ही अर्बन स्टेट चौकी में उन्हें असंवैधानिक तौर पर रोक कर रखा गया। इन चारों लोगों को सीएम का सातरोड का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तारी का विरोध करने के समय पार्षद जगमोहन मित्तल, वजीर सिंह पूनिया, जिला प्रवक्ता एडवोकेट योगेश सिहाग, एडवोकेट अनिल जालंधर, पार्षद जगविंदर, सीए पवन गिरधर, कृष्णा चौधरी ऑटो मार्केट ,महेंद्र पृथी, अशोक नारंग ,विक्रांत बटेजा, नवदीप गांधी ,संजीव राणा, पुनीत ग्रोवर, बी. आर.जैन, रवी मोहन ,चिराग चावला, गौरव खुराना, वीरेंद्र सरदाना, अतुल सिंह आदि प्रतिनिधी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन






मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जन संवाद कार्यक्रम नहीं यह तो सिर्फ एक ढकोसला है। कार्यक्रम की आड़ में सरकार जनप्रतिनिधियों को पकड़ कर थाने में बिठाना सरकार की विफलता का जीता-जागता सबूत है। मुख्यमंत्री ने जनता की समस्या सुननी ही नहीं है तो जन संवाद कार्यक्रम करने का क्या मतलब रह जाता है। जन संवाद कार्यक्रम में जगह-जगह विरोध हो रहा है। जनसंवाद कार्यक्रम में जब महिला ने गांव में युवाओं के रोजगार के लिए फैक्ट्री की मांग उठाई तो सीएम ने महिला का अपमान करते हुए मजाक उड़ाया।

-बजरंग गर्ग, सीनियर प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस



जन संवाद में कोई भी व्यक्ति किसी तरह का मांग व आवाज उठा सकता है। जनता की आवाज से भाजपा सरकार डरी हुई है। यही कारण है कि आप नेता मनोज राठी और वीरेंद्र नरवाल को गिरफ्तार करवा दिया गया। इससे पहले सिरसा जिले में हुए जन संवाद कार्यक्रम के दौरान आप नेता कुलदीप गदराना व अन्य को गिरफ्तार करवाया गया था। मुख्यमंत्री का जनसंवाद कार्यक्रम, जन अपमान कार्यक्रम बन गया है। लोकतंत्र में सवाल जवाब करना मूल अधिकार है। भ्रष्टाचार ,शिक्षा ,स्वास्थ्य ,रोजगार के मुद्दों पर विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री खट्टर से सवाल जवाब करते रहेंगे।
-डॉ. अशोक तंवर, अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी प्रचार समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed