फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police employee accused of molesting two children

पुलिस कर्मचारी पर दो नाबालिग बच्चों के साथ कुकर्म करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Police employee accused of molesting two children
हांसी। शहर के निकटवर्ती गांव में एक पुलिस कर्मचारी द्वारा दो नाबालिग बच्चों के साथ कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला मार्च महीने का है। परिजनों द्वारा अब इस बारे सीएम विंडो व अनिल विज को शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस कर्मचारी पर एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी की पत्नी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित बच्चों के पिता ने बताया कि 24 मार्च को वह मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। घटना के दिन उसकी पत्नी व मां पिंडरा गए हुए थे। बच्चे घर पर अकेले थे। इस दौरान गांव का युवक रत्न उसके दोनों बेटों को बहला फुसलाकर नहर पर ले गया। उसने वहां पर दोनों बच्चों के साथ कुकर्म किया। जब उसकी पत्नी घर पर लौटी तो दोनों नाबालिगों ने आपबीती सुनाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि लोकलाज के डर से इस बारे में किसी को नहीं बताया था। 28 मई को इस बारे में सीएम विंडो व अनिज विज को शिकायत की गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed