{"_id":"686ad598a590493141058093","slug":"police-caught-a-car-full-of-illegal-liquor-smugglers-ran-away-hisar-news-c-21-hsr1020-661671-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पुलिस ने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, तस्कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पुलिस ने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, तस्कर भागे
विज्ञापन
नारनौंद। पुलिस ने शुक्रवार रात अवैध शराब तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए 120 बोतल देसी शराब से भरी एक कार जब्त किया, हालांकि तस्कर मौका पाकर भाग गए। गाड़ी सड़क किनारे एक पेड़ से टकराई हुई हालत में मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
मिर्चपुर पुलिस चौकी की टीम गश्त के दौरान बस अड्डा के पास मौजूद थी तभी सूचना मिली कि राखी गढ़ी निवासी अनिल और संदीप शराब लेकर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने कोथ खुर्द रोड पर नाकाबंदी की लेकिन बाद में सूचना मिली कि गाड़ी खेड़ी चौपटा की तरफ जाती देखी गई है। पीछा करने पर मिर्चपुर के स्वागत द्वार के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हालत में खड़ी मिली।
मिर्चपुर पुलिस चौकी इंचार्ज धौलूराम ने बताया कि कार की तलाशी में 120 बोतल देसी शराब बरामद की गई। कार के अगले हिस्से में टूटे हुए शीशे पाए गए और मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान हो गई है, जल्द पकड़े जाएंगे। संवाद