Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Poison in the air from stubble burning, now not just farmers but officials will also be held accountable, said Atri, member of the Air Quality Management Commission - farmers will have to be given stubble disposal options.

Hisar News: पराली की आग से हवा में जहर, अब किसान ही नहीं जिम्मेदार अफसर भी नपेंगे, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग सदस्य अत्री बोले-किसानों को देने होंगे पराली निपटान के विकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Poison in the air from stubble burning, now not just farmers but officials will also be held accountable, said Atri, member of the Air Quality Management Commission - farmers will have to be given stubble disposal options.
हिसार। पराली की आग का धुआं अब केवल खेतों तक सीमित नहीं है बल्कि दिल्ली-एनसीआर की हवा को भी जहरीला बना रहा है। इस पराली प्रदूषण को रोकने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सख्त रुख अपनाया है।
विज्ञापन

आयोग के सदस्य एसडी अत्री ने बताया कि पराली जलाने की घटनाओं के लिए जिम्मेदार किसान ही नहीं संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। जिला प्रशासन और राज्य सरकार के साथ मिलकर ऐसी स्थिति पैदा ही नहीं होने दी जाएगी जिसमें किसान पराली जलाने को मजबूर हों।
विज्ञापन

हिसार में शुक्रवार को आयोग की टीम ने हिसार, रोहतक, हांसी और फतेहाबाद के डीसी, एडीसी और एसपी के साथ बैठक की। इसमें पराली जलाने की घटनाओं की रोकथाम, निगरानी और प्रबंधन के उपायों की समीक्षा की गई। बैठक के बाद टीम ने पराली प्रबंधन केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध मशीनरी और व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में एसडी अत्री ने कहा कि पराली जलाने का असर हरियाणा के साथ पूरे एनसीआर और दिल्ली पर पड़ता है। इसे रोकने के लिए ठोस योजना बनाई गई है। प्रशासन की ओर से अब तक किए गए प्रयास संतोषजनक हैं। इन्हें लगातार जारी रखना होगा।
उन्होंने कहा कि किसानों के सामने विकल्प होने चाहिए। पराली का इन-सीटू प्रबंधन यानी खेत में ही निपटान कराया जाए या उसे सीबीजी प्लांट जैसी औद्योगिक इकाइयों तक पहुंचाया जाए। इसके लिए मशीनरी और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। किसान के पास विकल्प नहीं होगा तो पराली जलाने की नौबत आएगी। हमारा प्रयास ऐसी स्थिति पैदा नहीं होने देना है।
अत्री ने कहा कि प्रदूषण केवल पराली जलाने से नहीं होता। कारखानों, वाहनों, सड़कों की धूल और कूड़ा जलाने से भी हवा दूषित होती है। सभी स्रोतों पर नियंत्रण जरूरी है। सैटेलाइट के जरिये एक्टिव फायर काउंट की निगरानी की जा रही है। प्रशासन को हर स्तर पर सतर्क रहना होगा।
उन्होंने कहा कि पराली जलाने की घटनाएं सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चाहे किसान हो या अधिकारी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। अब तक सैटेलाइट से चिह्नित आग की घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई हैं। किसानों पर जुर्माना भी लगाया गया है।
चार जिलों में आग की घटनाओं का ब्योरा
बैठक में उपायुक्त महेंद्र पाल ने बताया कि हिसार में धान उत्पादक गांवों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इन-सीटू और एक्स-सीटू मशीनें उपलब्ध हैं। निगरानी के लिए ब्लॉक, उपमंडल और जिला स्तर पर फ्लाइंग टीमें गठित की गई हैं। ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। मौजूदा सीजन में हिसार में पराली जलाने की आठ सूचनाएं मिलीं जिनमें चार सही पाई गईं। हांसी में एक सूचना सही मिली। फतेहाबाद के उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि जिले में पराली जलाने की 12 सूचनाओं में पांच सही मिलीं। ड्रोन से भी एक घटना दर्ज हुई। इन छह मामलों में कार्रवाई की गई। रोहतक में पराली जलाने की दो घटनाएं सामने आईं।
संवेदनशील गांवों में बढ़ेगी निगरानी
आयोग सदस्य ने अधिकारियों को आगामी कुछ दिनों तक विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संवेदनशील गांवों में निगरानी बढ़ाने और फील्ड अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है। इसे आगे भी जारी रखना होगा। सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें, ताकि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के साथ पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके।

बैठक में हिसार एसपी सिद्धांत जैन, रोहतक एसपी गौरव राजपुरोहित, फतेहाबाद एसपी निकिता खट्टर, रोहतक एडीसी नरेंद्र कुमार, हांसी एडीसी लक्षित सरीन, हरसेक निदेशक सुल्तान सिंह, बरवाला एसडीएम अश्वीर नैन, नगराधीश रोहित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed