{"_id":"68c083cd6764576bfd05babd","slug":"pmay-applications-will-be-surveyed-photos-will-be-uploaded-on-the-portal-with-geo-tagging-hisar-news-c-21-hsr1020-706343-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पीएमएवाई के आवेदनों का होगा सर्वे, जिओ टैगिंग के साथ फोटो पोर्टल पर होंगी अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पीएमएवाई के आवेदनों का होगा सर्वे, जिओ टैगिंग के साथ फोटो पोर्टल पर होंगी अपलोड
विज्ञापन
नगर निगम सभागार में सीपओ ब्रांच के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक करते निगमायुक्त नीरज।
हिसार। प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में जिला नगरायुक्त नीरज ने सीपीओ ब्रांच के साथ मंगलवार को बैठक की। इस दौरान उन्होंने योजना के तहत आए आवेदनों का एक सप्ताह में सर्वे करने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने मौके की जिओ टैगिंग के साथ फोटो पोर्टल पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में नगरायुक्त ने कहा कि प्रत्येक जेई को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह पोर्टल पर प्राप्त आवेदन के आधार पर न केवल भौतिक रूप से स्थल का निरीक्षण करे, बल्कि मौके की स्पष्ट स्थिति का फोटो भी खींचे और उसे आवेदन के साथ संलग्न करते हुए जिला नगरायुक्त कार्यालय में प्रस्तुत करे। जिला नगरायुक्त ने कहा कि प्रत्येक आवेदन का व्यक्तिगत स्तर पर सर्वे करना आवश्यक है ताकि पात्रता की सही जानकारी मिल सके और कोई अपात्र लाभार्थी योजना का लाभ न उठा सके। इसके साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि हर सर्वे का डेटा सटीक रूप से रिकॉर्ड किया जाए और जिओ टैग फोटो के माध्यम से उसकी पुष्टि की जा सके। उन्होंने कहा कि सर्वे रिपोर्ट एक सप्ताह में तैयार कर जिला कार्यालय को सौंपे। इसके बाद अगला चरण जिला योजना शाखा (सीपीओ ब्रांच) के तहत होगा, जहां से चिह्नित पात्र आवेदनों की जिओ टैग की गई तस्वीरें पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी। यह प्रक्रिया इस योजना की पारदर्शिता और वास्तविकता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सर्वे के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जिले में मिले इतने आवेदन
निकाय-आवेदन
हिसार-3498
बरवाला-1405
हांसी-1285
नारनौंद-749
उकलाना-717