फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Players are not getting physiotherapy facilities to recover from injury, they are getting treatment done at personal expense.

Hisar News: चोट से उबरने के लिए खिलाड़ियों को नहीं मिल रही फिजियोथेरेपी की सुविधा, निजी खर्च से करवा रहे इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Players are not getting physiotherapy facilities to recover from injury, they are getting treatment done at personal expense.
​खिलाड़ी दीपक।
हिसार। खेल अभ्यास के समय चोट लगना आम बात है। मगर चोट से उबरने के लिए खिलाड़ियों के पास फिजियोथेरेपी की सुविधा तक नहीं है। इसकी वजह है यहां फिजियोथेरेपिस्ट की तैनाती न होना। छोटी चोट लगने पर भी खिलाड़ी निजी खर्च से अपना इलाज करवाने के लिए मजबूर हैं। खिलाड़ी भी कई बार खेल विभाग के अधिकारियों से पुनर्वास केंद्र बनाने की गुहार लगा चुके हैं। मगर आज तक खेल विभाग के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।
विज्ञापन

बता दें, कि महाबीर स्टेडियम में 500 से ज्यादा खिलाड़ी विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण लेने आते हैं। कुश्ती, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, वुशू सहित अन्य खेलों के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। पहलवान किरण, दीपक सहित कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। इसके बावजूद खिलाड़ियों के लिए आज तक यहां पर फिजियोथेरेपी की सुविधा तक नहीं है। स्टेडियम में कुश्ती, बॉक्सिंग, वुशू, वेट लिफ्टिंग, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, हैंडबाल, वालीबाल, बास्केटबाल का प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन

पांच दशक बाद भी खिलाड़ी सुविधाओं से दूर
पांच दशक बीत जाने के बाद भी आज तक खिलाड़ियों को पूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। महाबीर स्टेडियम में खेल विभाग के आलाधिकारी जब भी निरीक्षण करने आए तो हर बार खिलाड़ियों को सुविधाएं देने के दावे करते रहे। ऐसे में खिलाड़ियों को सुविधा कब मिलेंगी यह भी पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------------------------मैं आठ साल से कुश्ती का अभ्यास कर रहा हूं। खेल अभ्यास के समय कभी भी चोट लग सकती है। मगर खेल विभाग की ओर से उपचार की कोई सुविधा नहीं है। जबकि बाहर के बड़े खेल सेंटरों पर फिजियोथेरेपी की सुविधा है।
- सुमित, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, कुश्ती
-----------------------
वर्ल्ड चैंपियनशिप के ट्रायल के दौरान मेरे घुटनों में चोट लगी थी। दिल्ली में इलाज करवाया। मगर सरकार की ओर से कोई सुविधा नहीं मिली। खेल विभाग की ओर से पुनर्वास केंद्र बनाया जाए, ताकि छोटी चोट लगने पर सुविधा मिल सके।

- दीपक, राष्ट्रीय खिलाड़ी, कुश्ती
-------------------
पिछले साल हिसार में अभ्यास के समय मेरे कंधे में चोट लगी थी। दो लाख रुपये खर्च कर दिल्ली में ऑपरेशन करवाया। मगर आज तक हिसार में पुनर्वास की सुविधा शुरू नहीं की गई। छोटी चोट लगने पर भी हमें निजी खर्च से इलाज करवाना पड़ रहा है।
- अमन, राष्ट्रीय खिलाड़ी, कुश्ती

खिलाड़ी दीपक।

खिलाड़ी दीपक।

खिलाड़ी दीपक।

खिलाड़ी दीपक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed