फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Plantation in the district starts today under Ek Ped Maa Ke Naam Abhiyan-2.0

Hisar News: जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान-2.0 के तहत पौधरोपण आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Plantation in the district starts today under Ek Ped Maa Ke Naam Abhiyan-2.0
हिसार। पर्यावरण संरक्षण के साथ अपने संस्कारों का समावेश करने के उद्देश्य से एक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0 शुरू हो रहा है। इसके तहत जिला में अधिक से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। पौधों की उपलब्धता वन विभाग के नर्सरियों और विभागीय स्रोत से सुनिश्चित की जाएगी। राष्ट्रव्यापी इस पुनीत अभियान में जिले के हर वर्ग की उल्लेखनीय भागीदारी रहे इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान-2.0 के तहत पौधरोपण किया जाएगा। जिला मुख्यालय सहित खंड स्तर पर पर्यावरण सुरक्षा के मद्देनजर एक पेड़ मां के नाम थीम पर पौधे लगाए जाएगें। उन्होंने वन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे इस अभियान के साथ आमजन को जोड़ते हुए उनकी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में एक पेड़ मां के नाम राष्ट्रव्यापी अभियान 2.0 के माध्यम से आमजन से अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया गया है। वहीं हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार एक पेड़ मां के नाम अभियान-2.0 के तहत पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग एवं सतर्क है। सरकार की ओर से प्रदेशभर में महा पौधरोपण अभियान चलाकर सार्वजनिक चिह्नित स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed