फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Piles of garbage are being guarded in Hansi, smoke is choking the air, and people are forced to burn the garbage because there's no pick-up.

Hisar News: हांसी में कचरे के ढेरों पर ठीकरी पहरा, धुएं से घुट रहीं सांसें, उठान न होने से कचरे को जलाने को मजबूर लोग

Thu, 20 Aug 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 20 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage are being guarded in Hansi, smoke is choking the air, and people are forced to burn the garbage because there's no pick-up.
हांसी में रात में कचरे के पास ठीकरी पहरा देते सफाई कर्मचारी। 
हांसी। प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल के 14वें दिन हांसी शहर कचरे के ढेरों में तब्दील हो चुका है। सड़कों और डंपिंग प्वाइंट्स पर करीब 400 टन कचरा जमा होने से आम जनजीवन बेपटरी हो गया है। अस्पतालों और स्कूलों के आसपास फैली दुर्गंध से लोग मजबूरन कचरे में आग लगा रहे हैं। वहीं हड़ताल का असर बनाए रखने के लिए सफाई कर्मचारी रात में इन ढेरों के पास ठीकरी पहरा दे रहे हैं ताकि कोई सफाई न कर सके।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान बलजीत ने बताया कि 6 अगस्त से जारी हड़ताल 21 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। ठेकेदारों के अधीन कार्यरत कर्मचारियों के काम बंद करने से पिछले 8 दिनों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान सेवा पूरी तरह ठप है।
विज्ञापन

कर्मचारी कच्चे कर्मियों को पक्का करने, जोखिम भत्ता देने तथा सीवर व दमकल कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा देने की मांग कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर वीरवार को कर्मचारी तिकोना पार्क में प्रदर्शन करेंगे तथा नगर परिषद के चेयरमैन प्रवीन ऐलावादी व वाइस चेयरमैन अनिल बंसल को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन कर्मियों का भी फूटा गुस्सा
हरियाणा में अग्निशमन कर्मचारी सुरेंद्र व विनोद जांगड़ा ने बताया कि अपनी मांगों और समस्याओं का समाधान न होने के कारण वे भी लंबे समय से हड़ताल और प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार और प्रशासन उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसके चलते उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। यह स्थिति शहरवासियों के लिए गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर रही है।

सियासत गरमाई, कांग्रेस नेता ने विधायक को दी चुनौती
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज राठी ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों के सम्मान की बात करने वालों को जमीनी स्तर पर भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने विधायक विनोद भयाना को चुनौती देते हुए कहा कि यदि विधायक अपने बेटे के साथ शिविर में जाकर स्वयं गंदगी साफ करके दिखाते हैं तो वह इसके लिए एक करोड़ रुपये एक दिन के देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed