Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Piece of flesh found at civil hospital; panic ensues as it is mistaken for a foetus

Hisar News: नागरिक अस्पताल में मिला मांस का टुकड़ा, भ्रूण समझ मची अफरातफरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Piece of flesh found at civil hospital; panic ensues as it is mistaken for a foetus
जिला नागरिक अस्पताल में भ्रूण मिलने की सूचना पाकर मौके पर जांच करने पहंचे पुलिसकर्मी। अमर उजाला - फोटो : 1
हिसार। जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार सुबह सिविल सर्जन कार्यालय से कुछ दूरी पर पार्क में मांस का टुकड़ा मिलने से अफरातफरी मच गई। अस्पताल में आए लोगों ने इसे भ्रूण समझा और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बुलवा लिया ।पुलिस भी इसे भ्रूण मान बैठी और सीसीटीवी फुटेज देखने लगी ताकि पता चल सके कि इसे किसने फेंका है। अस्पताल प्रशासन ने उस वक्त राहत की सांस ली जब फोरेंसिक टीम ने बंदर के मांस का टुकड़ा बताया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन के कार्यालय के साथ लगते पार्क में सुबह करीब 11 बजे लोगों ने काले रंग की पैंट पर मांस का टुकड़ा देखा जो सफेद रंग के पॉलिथीन व खाकी रंग के बैग से ढका था। पास में एक डायपर भी पड़ा था जिस पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। लोगों ने अस्पताल कर्मचारियों को इस बारे में बताया। कर्मचारियों ने अधिकारियों को अवगत करवाया। पीएनडीटी सेल इंचार्ज डॉ. अनामिका बिश्नोई मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि यह भ्रूण ही है और किसी अविवाहित ने बदनामी के डर से इसे फेंक दिया होगा। उन्होंने सिटी थाने को सूचना दी। थाना प्रभारी सुरेंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी मांस के टुकड़े को भ्रूण ही बताया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। इसके बाद फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने मांस के टुकड़े पर पड़े पॉलिथीन व खाकी रंग के बैग को हटाया तो पता चला कि यह भ्रूण नहीं है। जांच की तो पता चला कि यह बंदर के मांस का टुकड़ा है। इसकी पुष्टि के लिए महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता से जांच करवाई तो उन्होंने भी बताया कि यह भ्रूण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed