फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Photo of student taken from smart watch in government school, student's name can be cut

शहर के एक सरकारी स्कूल में छात्रा की स्मार्ट वॉच से खींची फोटो, स्कूल प्रशासन ने मोबाइल व स्मार्ट वॉच पर लगाया प्रतिबंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Photo of student taken from smart watch in government school, student's name can be cut
हिसार। शहर के एक सरकारी स्कूल में एक छात्र अपनी कक्षा की एक छात्रा की स्मार्ट वॉच से फोटो खींच ली। छात्रा ने इसे बारे में अपने शिक्षक को अवगत कराया। स्कूल प्रशासन ने भी इस मामले को लेकर तुरंत छात्रा के परिजनों को सूचित किया। स्कूल प्रशासन ने आरोपी छात्र को स्कूल से निष्काषित (नाम काटने) करने की बात कही। साथ ही छात्रा के परिजनों से पूछा कि अगर आरोपी छात्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहते हैं तो इस मामले में स्कूल की तरफ से पुलिस को भी शिकायत दे दी जाएगी।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर मंगलवार को आरोपी छात्र के परिजनों को भी स्कूल में बुलाया गया है। वहीं स्कूल प्रशासन ने इस मामले में विद्यार्थियों के स्कूल में मोबाइल या स्मार्ट वॉच लाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि रविवार को ही मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हॉस्टल में रह रही एक छात्रा द्वारा अन्य छात्राओं के मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अपने दोस्त को भेजने का मामला आया है। इसके बाद से शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के मोबाइल इस्तेमाल करने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्कूलों में प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को मोबाइल के दुरुपयोग के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed